कॉमेडियन श्याम रंगीला पर कार्रवाई, जंगल सफारी करते हुए PM मोदी स्टाइल में शूट करवाया VIDEO
जयपुर के झालाना जंगल में श्याम रंगीला ने वीडियो शूट किया, जिसमें पीएम मोदी मिमिक्री की। तीन दिन बाद वन विभाग की ओर से उनको नोटिस भेजा गया है।

shyam rangeela Pm modi mimicry: पीएम मोदी की मिमिक्री कर फेमस होने वाले श्याम रंगीला ने इस बार जयपुर के झालाना जंगल में वीडियो शूट किया है। इस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने नोटिस भेजा है।
मीडिया से बातचीत में क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी ने बताया कि श्याम रंगीला को पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया। उन पर गुरुवार को जयपुर स्थित झालाना जंगल में लेपर्ड सफारी करने आए थे।
जंगल सफारी के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन श्याम रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितिक्री कर रहे थे। वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया।
पीएम मोदी की मिमिक्री वाले वीडियो में श्याम रंगीला जंगल में गाड़ी से नीचे उतरकर अपने हाथ से नीलगाय को खाना खिलाते नजर आए। क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी ने बताया कि इस तरह से नीलगाय को खाना खिलाना वन अधिनियम 1953 व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन है।
रेंजर के अनुसार नीलगाय को खाना खाना आपराधिक कृत्य है। वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करके अन्य लोगों को भी उत्प्रेरित किया। नोटिस देकर उनको सोमववार को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में पेश होना होगा।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। वहां उन्होंने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रमों के तहत 20 किलोमीटर लंबी जंगल सफारी की।
पीएम मोदी जंगल सफारी के दौरान खाकी पेंट के साथ प्रिंटेंड टी शर्ट पहन रखी थी। उन्हीं से मिलते जुलते कपड़े पहनकर श्याम रंगीला ने वीडियो शूट करवाया।












Click it and Unblock the Notifications