Lok Sabha Election: राजस्थान में आज पहले चरण के अंतिम दिन दाखिल हुए नामांकन,नेताओं ने यूं किया वार-पलटवार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 12 सीटों पर पहले चरण के नामांकन के अंतिम आज सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
जयपुर शहर से जहां कांग्रेस की ओर से प्रताप सिंह खाचरियावास ने नामांकन दाखिल किया। वहीं जयपुर ग्रामीण सीट से अनिल चौपड़ा ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं भाजपा से जयपुर शहर से अंजू शर्मा और जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अंजू शर्मा के नामांकन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यही पार्टी, इसे ही परिवार कहते हैं। भंवरलाल शर्मा का योगदान राजस्थान और जयपुर के लिए बहुत बड़ा रहा है. मंजू शर्मा के रूप में बीजेपी ने कार्यकर्ता को टिकट दिया है।
राजस्थान में सभी जगह जा रहा हूं 2014, 2019 में भी 25 सीट आई थी और जयपुर में तो रामचरण बोहरा को सबसे ज्यादा वोटों से जीता करके भेजा था। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी में कहा कि मंजू शर्मा को टिकट संघर्ष की बदौलत मिला है कार्यालय का शगुन ठीक है।
वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा पार्टी ने नारी शक्ति को टिकट दिया अब हमारी बारी है. जीत तो निश्चित है. मंजू शर्मा को विद्याधर नगर से सबसे ज्यादा वोट मिलना चाहिए। मंजू शर्मा की राजस्थान में सबसे बड़ी जीत होनी चाहिए। 1962 के बाद जयपुर शहर से किसी महिला को टिकट मिला है। राजस्थान ही नहीं, देश में सबसे ज्यादा वोटों से इनकी जीत होनी चाहिए।
वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस को चुनौती दी. उन्होंने कहा कांग्रेस को चुनौती है कि हमारे सामने टिक नहीं पाओगे। शक्ति का अपमान, महिला का अपमान और सनातन का अपमान करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
कांग्रेस से जयपुर शहर लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने के बाद खाचरियावास ने कहा कि 'कांग्रेस के पक्ष में वोट करें और मुझे संसद में भेजें. मैं वहां आम जनता के मुद्दों को उठाऊंगा और केंद्र की कुनीतियो नीतियों के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लडूंगा।
आपकों बता दे राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। आज नामांकन की अंतिम तारीख है। 19 अप्रैल को राजस्थान में पहले चरण के चुनाव होने जा रहे हैं।
जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण की सीट पर चुनाव होंगे। आज जयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने नामांकन दाखिल किया।
जयपुर शहर की सीट से कांग्रेस ने प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं भाजपा ने मंजू शर्मा को मैदान में उतारा है। ऐसे में इस बार जयपुर शहर की सीट पर चुनाव रोचक होने जा रहा है।
प्रताप सिंह वर्ष 2004 में भी लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उस चुनाव में प्रताप सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा. खाचरियावास ने आज नामांकन दाखिल कर मीडिया से बातचीत में कहा कि जयपुर की जनता से अपील करता हूं कांग्रेस के पक्ष में वोट करें और मुझे संसद में भेजें।
मैं वहां आम जनता के मुद्दों को उठाऊंगा और केंद्र की कुनीतियो नीतियों के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लडूंगा। जयपुर की जनता पर पूरा विश्वास है। वह अन्याय की लड़ाई में न्याय का साथ देंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा भी प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ रहे।
जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। अनिल चोपड़ा के सामने भाजपा के राव राजेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं।
अनिल चोपड़ा ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जयपुर ग्रामीण की जनता 10 साल से त्रस्त है। भाजपा के शासनकाल में ग्रामीण पिछड़ता रहा है। युवाओं की किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications