कौन हैं निशा गौतम, जो साइकिल से 200 दिन में 16 देश घूमने निकलीं, क्‍यों काटनी पड़ीं इनकी 8 अंगुलियां?

ये हैं निशा गौतम। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं। बुलंद हौसलों के दम पर कामयाबी की नई कहानी लिखती हैं। इन दिनों साइकिल पर सवार होकर 200 दिन में 16 देश घूमने निकली हैं।

Nisha Gautam

30 वर्षीय निशा गौतम को साइकलिंग के अलावा पहाड़ पर चढ़ने का भी शौक है। इसी के चलते एक वक्‍त ऐसा भी जब निशा के दोनों हाथों की आठ अंगुलियां काटनी पड़ी। ये एनवायरमेंट एक्टिविस्ट भी हैं।

मीडिया से बातचीत में निशा गौतम कहती हैं कि वे ग्‍लोबल वार्मिंग के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल से 16 देशों की यात्रा कर रही है। यात्रा वड़ोदरा से शुरू हुई, जो लंदन पहुंचकर पूरी होगी।

शुक्रवार को निशा गौतम राजस्‍थान के पाली से गुजरीं तब यहां के रोटरी क्‍लब ने निशा का स्‍वागत किया। उन्‍हें नीम का पौधा भी भेंट किया। एयरफोर्स अफसर की बेटी निशा ने एमएससी तक पढ़ाई कर रखी है।

निशा कहती हैं कि साल 2023 में 13 मई से 17 मई तक का वक्‍त कभी नहीं भूल सकती। उस समय हुआ ये था कि माउंट एवरेस्‍ट की चढ़ाई की थी। तब न्‍यूनतम तापमान माइनस 60 डिग्री था।

माउंट एवरेस्‍ट पर चढ़ाई करते समय दुर्गम रास्‍ते की वजह से पर्वतारोहियों को एक ही जगह दो घंटे से ज्‍यादा समय तक रुकना पड़ा था। भयंकर ठंड की वजह से दोनों हाथों की अंगुलियों में शीतदंश से तेज दर्द हो गया। छह महीने तक इलाज चला और अंत में दोनों हाथों की 8 अंगुलियां आधी-आधी काटनी पड़ीं।

लोगों को ग्‍लोबल वार्मिंग के लिए जागरुक करने निकलीं निशा गौतम अकेली नहीं हैं। निशा की टीम में उनके कोच निलेश बारोट व अश्विन गुप्‍ता और योगेश मल्‍होत्रा शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+