New CM of Rajasthan 2023: ओम माथुर की सुरक्षा बढ़ाई, राजस्‍थान सीएम बनाए जाने की चर्चा

Who is New CM of Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। भाजपा को 199 में से 114 सीटें मिली हैं। कांग्रेस 71 सीटों पर सिमट गई। अब पूरे राजस्‍थान में इस बात की चर्चा हो रही है कि नया सीएम कौन होगा? भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ही अगली सीएम होंगी या कोई और नेता।

इस बीच सोशल मीडिया पर यह सूचना तेजी से फैल रही है कि भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओम माथुर को राजस्‍थान का अगला सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक भाजपा की ओर से बयान नहीं आया है।

Om Prakash Mathur in CM Race of Rajasthan

इधर, ओम प्रकाश माथुर ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जीत पर खुशी मनाई है। सोशल मीडिया पर ओम माथुर विजय का निशान बनाते हुए अपनी तस्‍वीर पोस्‍ट की है। साथ ही लिखा है कि "असम्भव कहते थे सब कर दिया''

कौन हैं ओम प्रकाश माथुर?

ओम प्रकाश माथुर भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज नेता हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। साल 2008 से 2009 तक राजस्‍थान भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष भी रहे हैं। ओम माथुर का जन्‍म 12 अगस्‍त 1952 राजस्‍थान के पाली जिले के फालना में हुआ है।

ये बताए जा रहे सीएम की दौड़ में

1. वसुंधरा राजे सिंधिया
2. बाबा बालकनाथ
3. दीया कुमारी
4. गजेंद्र सिंह शेखावत
5. अर्जुनराम मेघवाल
6. सीपी जोशी

वसुंधरा राजे सिंधिया

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम है। ये दो बार राजस्‍थान की सीएम रह चुकी हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में लगातार छठी बार विधायक बनी हैं। वसुंधरा राजे ने 138831 वोट हासिल किए और 53193 वोटों से जीतीं।

बाबा बालकनाथ

राजस्‍थान भाजपा का हिंदूत्‍व का चेहरा महंत बालकनाथ भी मुख्‍यमंत्री की दौड़ में बताए जा रहे हैं। अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में तिजारा सीट पर कांग्रेस के इमरान खान के सामने जीत दर्ज की है। बालकनाथ ने 110209 वोट और इमरान खान ने 104036 वोट हासिल किए। जीत का अंतर 6173 रहा।

दीया कुमारी

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे बड़ी जीत दीया कुमारी को मिली है। दीया कुमारी ने जयपुर शहर की विद्याधरनगर सीट पर 71368 मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्‍याशी दीया कुमारी ने विद्याधरनगर सीट पर कुल 158,516 वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रत्‍याशी सीताराम अग्रवाल को 87,148 वोट ही मिले। जीत का अंतर 71,368 वोट रहा।

सीपी जोशी

सीपी जोशी राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष हैं। खुद ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। सीपी जोशी का जन्‍म 4 नवंबर 1975 को चित्‍तौड़गढ़ जिले में हुआ है। चित्‍तौड़गढ़ से दो बार सांसद रह चुके हैं। इनका पूरा नाम चंद्र प्रकाश जोशी है। जोशी को राजस्‍थान के मेवाड़ क्षेत्र के लोकप्रिय ब्राह्मण नेता के रूप में जाता है।

अर्जुनराम मेघवाल

20 नवंबर 1953 को राजस्‍थान के बीकानेर में जन्‍मे अर्जुनराम मेघवाल आईएएस से राजनेता
बने हैं। वर्तमान बीकानेर से भाजपा सांसद और केंद्र सरकार में भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति मंत्री हैं। इससे पहले संसदीय कार्य राज्य मंत्री रहे। राजस्‍थान में दलित वर्ग से आने वाले दिग्‍गज भाजपा नेता हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। केंद्र सरकार में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 नहीं लड़ा, मगर कहा जा रहा है कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने गुट के कई नेताओं को टिकट दिलवाया था, उनमें से कोई भी इनके लिए सीट खाली कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+