Rajasthan: अशोक गहलोत की अब गांधी परिवार सुन रहा न ही कांग्रेस विधायक-वसुंधरा राजे

पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देने के बाद अब अशोक गहलोत पर राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने निशाना साधा है।

rajastham Chief minister

राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में हार के डर से अशोक गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। जबकि पीएम मोदी ने विकास के जो नए कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं, वो न भूतो न भविष्‍यति।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने क्या कहा, जो Ashok Gehlot को मिर्ची लगी ? | PM Modi Speech | वनइंडिया हिंदी

    अशोक गहलोत पर तंज कहते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया ने यह भी कहा कि यह सच है कि अब गहलोत जी की न गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक। सचिन पायलट बगावती सो अलग।

    उल्‍लेखनीय अशोक गहलोत ने बुधवार को पीएम मोदी के नाथद्वारा के दौरे पर सभा में केंद्र की भाजपा सरकार और पिछली सरकारों के दौरान हुए विकास की तुलना के बाद पीएम मोदी को राजनीतिक टिप्पणी करने से बचना चाहिए था।

    मोदीजी ने कहा कि रेलवे लाइन, बिजली लाइन और मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं थे। पहले खोला था? शायद मोदी जी भूल गए कि जिस तरह का सुसंस्कृत देश उन्हें मिला था, वह आजादी के 67 साल बाद विकास के बाद मिला था। यह देश एक दिन में नहीं बना है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को पिछली सरकारों का अपमान करने के बजाय उन्हें धन्यवाद देना चाहिए था क्योंकि उन्होंने ऐसा देश उन्हें सौंपा था।

    अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि 1947 में अंग्रेज जैसा भारत छोड़कर गए तब भारत में बिजली की इंस्टॉल्ड कैपिसिटी केवल 1362 मेगावॉट थी जो 2014 तक करीब 2.5 लाख मेगावॉट हो गई। ये महज एक उदाहरण है। शिक्षा, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, IT समेत हर क्षेत्र में 1947 से आज तक इसी तरह उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी हुई है।

    गहलोत के अनुसार मोदीजी के भाषण का भावार्थ ऐसा था जैसे किसी 21 साल के नौकरी में आए युवा को बोला जाए कि आप 20 साल पहले ही नौकरी में क्यों नहीं आ गए। मैं नरेन्द्र मोदी से अपील करना चाहूंगा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में सरकारी कार्यक्रमों में आपको अपने पूर्ववर्ती नेताओं का अपमान करने की बजाय उनका धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि उन्होंने ऐसा देश मोदीजी को सौंपा जिसके कारण आज वो दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व कर पाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+