Neeru Yadav: राजस्‍थान की वो Sarpanch, जो UN पहुंचीं, नीरू यादव कैसे बनीं हॉकी वाली सरपंच?

Sarpanch Neeru Yadav in UN: राजस्‍थान की सरपंच नीरू यादव संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के समारोह में शिरकत करेंगीं। ये अमेरिका के न्‍यूयार्क में जनसंख्‍या और‍ विकास आयोग की ओर से संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के वार्षिक सम्‍मेलन सीडीपी मीट 2024 में भारत का प्रतिनिधित्‍व करती नजर आएगीं।

नीरू यादव राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के बुहाना ब्‍लॉक की ग्राम पंचायत लांबी अहीर की सरपंच है। इन्‍हें हॉकी वाली सरपंच के नाम से भी जाना जाता है। नीरू यादव अपनी ग्राम पंचायत की बालिकाओं की हॉकी टीम तैयार करवाकर कोच के माध्यम से उनको नियमित अभ्यास करवाती हैं।

Neeru Yadav Sarpanch of Rajasthan

न्‍यूयॉर्क में 29 अप्रैल से 3 मई तक हो रही यूएन की 'सीपीडी मीट-2024' में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरपंच नीरू यादव को बुलाया गया है। यादव चुने हुए जनप्रतिनिधियों के 'नेतृत्व अनुभव' विषय पर अपने विचार रखेंगी। नीरू यादव के साथ आंध्रप्रदेश की ग्राम पंचायत पिकेरु की सरपंच कुनुकु हेमा कुमारी व त्रिपुरा की सेपाहिजला जिला परिषद की सभाधिपति सुप्रिया दास दत्ता जा रही हैं।

सरपंच नीरू यादव अपने जन्‍मदिन का सड़क सुरक्षा सप्‍ताह के रूप में मनाती हैं। अपने जन्‍मदिन पर अब तक 1100 आईएसआई मार्क के हेलमेट वितरित कर चुकी हैं। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं से पुराने कपड़ों के थैले बनवाकर सशक्त बनाया। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए विवाह पर कन्यादान के रूप में पेड़ देकर नई मुहिम की शुरुआत की। 'मेरा पेड़-मेरा दोस्त मुहिम' के तहत सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को 21 हजार पौधे निशुल्क बांटे।

Neeru Yadav Sarpanch of Rajasthan

सरपंच नीरू यादव कहती हैं कि वे अभियान चलाकर आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। इसके तहत वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को हर माह उनके घर पर पेंशन भी पहुंचा रही है। पंचायत स्तर सरपंच पाठशाला का प्रारम्भ करते हुए बालिकाओं को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ा और डिजीटल आंगनबाड़ी और आधुनिक प्ले स्कूल का निर्माण करवाया। नीरू ने क्षेत्र में बर्तन बैंक खुलवाकर ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त करने की भी पहल की।

Ranjeeta

भारत से ये भी जा रहीं यूएन

राजस्‍थान व आंध्रप्रदेश की महिला सरपंचों के लिए भारत की दो अन्‍य बेटियों को भी यूएन बुलावा आया है। ओडिशा की रंजीता प्रियदर्शिनी और महाराष्‍ट्र की डॉ. मोनिका यूएनईपी मुख्यालय, नैरोबी, केन्या में 9 व 10 मई को आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसायटी सम्मेलन 2024 में हिस्‍सा लेंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+