Rajasthan News: जोधपुर में मेफेड्रोन ड्रग्स की लैब पर NCB और गुजरात ATS का एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में आज NCB ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर 'ऑपरेशन प्रयोगशाला' के तहत मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने वाली लैब के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। ऑपेरशन के दौरान गुजरात और राजस्थान में 3 हाईटेक लैब का भंडाफोड़ और करीब 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है।

फिलहाल राजस्थान के जोधपुर में एक जगह छापेमारी की कार्रवाई चल रही है, जिसमें और भी ड्रग्स बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ncb-and-gujarat-ats-action-in-jodhpur-lab-manufacturing-mephedrone-drugs-busted

रात भर की मल्टीस्टेट कार्रवाई में 149 किलो मेफेड्रोन (पाउडर और तरल रूप में), 50 किलो एफेड्रिन और 200 लीटर एसीटोन जब्त किया गया। इसके साथ ही 7 लोग गिरफ्तारी और मास्टरमाइंड की पहचान हुई।

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार एटीएस गुजरात पुलिस को गुजरात और राजस्थान में गुपचुप तरीके से मेफेड्रोन बनाने वाली लैब के बारे जानकारी मिली थी।

इन लैब का भंडाफोड़ करने के लिए एटीएस गुजरात पुलिस और एनसीबी मुख्यालय ऑपरेशंस यूनिट की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। 3 महीने से अधिक समय तक चले एक ऑपरेशन में इस नेटवर्क में शामिल व्यक्तियों के साथ-साथ गुप्त प्रयोगशालाओं के स्थानों की पहचान करने के लिए गहन तकनीकी और जमीनी निगरानी की गई।

आज सुबह करीब 4 बजे एटीएस गुजरात पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीमों द्वारा राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल, ओसियां पर एक साथ छापेमारी की गई।

जोधपुर जिला राजस्थान और गांधीनगर जिला गुजरात में कुल 149 किलोग्राम मेफेड्रोन पाउडर और तरल रूप में, 50 किलोग्राम एफेड्रिन और 200 लीटर एसीटोन की बरामदगी हुई और अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गांधीनगर में पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर अमरेली (गुजरात) में एक और जगह की पहचान की गई है, जहां छापेमारी जारी है और अधिक ड्रग्स बरामदगी की उम्मीद है।

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर ऑपरेशंस ज्ञानेश्वर सिंह के मुताबिक, इस नेटवर्क के सरगना की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा । मेफेड्रोन, जिसे 4-मिथाइलमेथकैथिनोन, 4-एमएमसी और 4-मिथाइलफेड्रोन के रूप में भी जाना जाता है, एम्फैटेमिन और कैथिनोन ग्रुप की एक सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग है।

नशे की दुनिया में इसे ड्रोन, एम-कैट, व्हाइट मैजिक, 'म्याऊ म्याऊ' और 'बबल' भी कहते हैं। फिलहाल टीम लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+