नक्सलियों के चंगुल से छूटकर आया राजस्थान का फैसल, रिहाई के बदले देने पड़े डेढ़ करोड़ रुपए
राजस्थान के फैसल को नक्सलियों ने सकुशल छोड़ दिया है। उसकी रिहाई के बदले परिजनों से डेढ़ करोड़ी की फिरौती वसूली है। फेसल को पिछले पांच दिन से ओडिशा में नक्सलियों ने बंधक बना रखा था।
फैसल मूलरूप से राजस्थान के मेवात इलाके में भरतपुर से अलग होकर जिला बने डीग के पहाड़ी पुलिस थाना इलाके के गांव सामदीका का रहने वाला है।

फैसल के पास तीन जेसीबी हैं। 15 साल पहले ही ओडिशा गया था। वहां कंस्ट्रक्शन कंपनियों को ठेके पर जेसीबी देता है। खुद भी जेसीबी चलाता है।
20 जून को जल जीवन मिशन के तहत ओडिशा के जंगलों में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। इस दौरान वहां 6 नक्सली आ गए और फैसल समेत कंपनी के तीन लोगों को बंधक बना लिया।
नक्सलियों ने इन लोगों को गन प्वाइंट पर रखा और कंपनी व इनके घर वालों को फोटो भेजकर फिरोती मांगी। कंपनी के दो मैनेजर नक्सलियों से वार्ता करने भी पहुंचे, मगर नक्सलियों ने उनको भी बंधक बना लिया।
फैसल के भाई कय्यूम ने बताया कि कंपनी की नक्सलियों से सहमति बन गई है। कंपनी ने नक्सलियों को डेढ़ करोड़ रुपए दिए हैं। सोमवार को तीन लोगों को छोड़ भी दिया। फैसल की जेसीबी मौके पर मौजूद है। उनका कहना है कि दो दिन बाद वह जेसीबी लेकर ही कंपनी पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications