PM Modi Rajasthan Visit: बीकानेर पहुंचे PM मोदी, देश को दिया 26,000 करोड़ का तोहफा
PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर में हैं। इस दौरान उन्होंने कई अहम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया , जिसकी कुल लागत 26,000 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री का यह दौरा रेल, सड़क, बिजली, जल और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में राज्य को बड़ी सौगात देने वाला है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम
आज सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर स्थित करणी माता मंदिर में की पूजा की है इसके बाद वो
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे पालाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
यह भी पढ़ें- PM Modi Bikaner Visit: पीएम मोदी 22 को देंगे 25 बड़ी परियोजनाओं की सौगात, राजस्थान से विकास की नई शुरुआत
सीएम व केंद्रीय मंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया
प्रधानमंत्री मोदी के बीकानेर दौरे को लेकर आज 21 मई को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने देशनोक में करणी माता मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि "Operation Sindoor के बाद सरहदी जिले बीकानेर के लोगों में बहुत उत्साह है। प्रधानमंत्री देश के लिए यहां से 104 स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा राजस्थान की कई योजनाएं भी शुरू होंगी। यह उनकी Operation Sindoor के बाद पहली यात्रा है, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।"
यह भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान आकर करणी माता का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी, बॉर्डर विज़िट की अटकलें भी तेज
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश के 1300 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में 103 स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को राजस्थान से करेंगे। अगले आठ महीनों में 100 और स्टेशनों का कार्य पूरा होगा और 2027 तक 500 स्टेशनों के पुनर्विकास का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्टेशन में स्थानीय वास्तुकला को प्राथमिकता दी गई है और यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान आना पूरे क्षेत्र में उत्साह का कारण बना हुआ है। यह उनकी पहली बड़ी यात्रा होगी Operation Sindoor के बाद। यहां जो कुछ भी प्रधानमंत्री कहेंगे, उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी।"
रेलवे परियोजनाएं
पीएम मोदी पूरे देश के 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जो 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित हैं। इन स्टेशनों को 1100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
इन स्टेशनों में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और वास्तुकला को महत्व दिया गया है। देशनोक स्टेशन को मंदिर शैली में सजाया गया है। बेगमपेट स्टेशन (तेलंगाना) में काकतीय साम्राज्य की झलक है। थावे स्टेशन (बिहार) में मधुबनी चित्रकला और मां थावेवाली की झलक। डाकोर स्टेशन (गुजरात) में रणछोड़राय जी की प्रेरणा। रेलवे नेटवर्क को 100% विद्युतीकरण की दिशा में ले जाते हुए पीएम मोदी चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) का शिलान्यास करेंगे।
इन रेल लाइनों का भी विद्युतीकरण
- सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी)
- फुलेरा-डेगाना (109 किमी)
- उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी)
- फलोदी-जैसलमेर (157 किमी)
- समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी)
सड़क परियोजनाएं
पीएम मोदी राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 3 वाहन अंडरपास। राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही राजस्थान की 7 सड़क परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 4,850 करोड़ रुपये है। ये सड़कें भारत-पाक सीमा तक पहुंच को बेहतर बनाकर सुरक्षा बलों की पहुंच और रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी।
बिजली परियोजनाएं
बीकानेर और नवां (डीडवाना-कुचामन) में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही पावरग्रिड सिरोही ट्रांसमिशन लिमिटेड (Part B) और पावरग्रिड मेवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड (Part E) जैसी ट्रांसमिशन योजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी।
पीएम मोदी इन परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे
- बीकानेर सौर परियोजना
- नीमच और बीकानेर कॉम्प्लेक्स से पावर ट्रांसमिशन सिस्टम
- फतेहगढ़-II पावर स्टेशन की क्षमता वृद्धि, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन बढ़ेगा।
स्वास्थ्य और जल परियोजनाएं
पीएम मोदी 25 राज्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे जिनमें शामिल हैं।
- 12 राज्य राजमार्गों का उन्नयन और रखरखाव (750 किमी, ₹3,240 करोड़)
- भविष्य में 900 किमी अतिरिक्त राजमार्गों का विस्तार
- राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर में नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन
- झुंझुनूं जिले में ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस उन्मूलन परियोजना
- पाली जिले के 7 नगरों में AMRUT 2.0 के तहत शहरी जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन
यह भी पढ़ें- PM Modi Karni Mata Visit: जिस करणी माता मंदिर में आ रहे पीएम मोदी, वहां पर रहती है 20,000 'काबा की फौज'












Click it and Unblock the Notifications