Rajasthan Weather: राजस्‍थान में लू का कहर, श्रीगंगानगर सबसे गर्म, मानसून कब तक पहुंचने की उम्‍मीद?

Rajasthan weather: राजस्‍थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। 18 मई 2025 को अधिकतम 46 डिग्री तापमान के साथ श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इस सीजन में यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की संभावना कम है, हालांकि इस बार मानसून समय से पहले राजस्‍थान में दस्तक दे सकता है।

लू का प्रकोप, हर कोना झुलसा

राजस्‍थान का लगभग हर इलाका तपिश की चपेट में है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं और हवाएं गर्म लोहे की तरह झुलसा रही हैं। बीते सप्ताह आंधी और बारिश के बाद अब फिर से सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं।

Rajasthan Weather Heatwave 2025

राजस्‍थान में हीटवेव अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शनिवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया, जो मई माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। चूरू में तापमान 45.4 डिग्री और फलोदी में 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, जानिए कब-कहां-क्या रहेगा असर?

Rajasthan Today Temperature: 14 शहरों में पारा 43 डिग्री से ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजस्थान के 14 शहरों में तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इनमें अलवर, टोंक, जयपुर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और दौसा जैसे शहर शामिल हैं। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में एक-दो डिग्री और बढ़ोतरी हो सकती है।

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान मानसून 2025 कब पहुंचेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, अरब सागर से उठने वाला मानसून सबसे पहले केरल में प्रवेश करता है। सामान्यतः यह 27 मई के आसपास केरल पहुंचता है, और वहां से होते हुए मध्य भारत व तटीय इलाकों में बरसने के बाद लगभग 25 जून के आसपास राजस्थान में पहुंचता है। इस बार केरल में समय से पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है, जिससे राजस्थान में भी यह अपेक्षाकृत जल्दी दस्तक दे सकता है।

उदयपुर-कोटा के रास्‍ते एंट्री करेगा मानसून

राजस्‍थान में मानसून आमतौर पर उदयपुर और कोटा संभाग से प्रवेश करता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून दक्षिण अरब सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी जैसे क्षेत्रों में पहुंच चुका है। अगले तीन-चार दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है, जिसके आधार पर राजस्थान के मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है।

Rajasthan Today Weather: आज का मौसम अपडेट (18 मई 2025)

राजस्‍थान के पूर्वी हिस्‍से में आज कहीं-कहीं हल्‍की बारिश दर्ज की गई है। झालावाड़ के झालरापाटन में 27 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं। श्रीगंगानगर और चूरू जैसे स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी 31.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो गर्मी की गंभीरता को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+