Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में सबसे गर्म जगह कौन-सी है, जहां रिकॉर्ड हुआ 51 डिग्री तापमान, पाकिस्तान कैसे बना इस भीषण गर्मी की वजह?

Phalodi India Hottest Place: इन दिनों राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मानो कोना-कोना भट्टी बन गया हो और आसमान से अंगारे बरस रहे हों। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि भारत में अब तक का सबसे अधिक तापमान कहां दर्ज हुआ है? कौन सी जगह है जहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया? इसका जवाब है-राजस्थान का फलोदी।

फलोदी न सिर्फ सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) के सटोरियों की भविष्‍यवाणियों की चर्चा के लिए बल्कि भारत के मौसम इतिहास में दर्ज अब तक के सबसे अधिक तापमान के रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता है। 19 मई 2016 को फलोदी में पारा 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो भारत में आज तक का सर्वाधिक तापमान है।

Phalodi India Hottest Place

यह भी पढ़ें- Rajasthan Heatwave: जैसलमेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46°C पार, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

आज, 19 मई 2025 को भी यह रिकॉर्ड बरकरार है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि आखिर क्यों फलोदी इतना अधिक गर्म हुआ? और इसमें पाकिस्तान की क्या भूमिका रही?

जयपुर मौसम केंद्र निदेशक की खास बातचीत

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने वनइंडिया हिंदी से खास बातचीत में बताया कि भारत के मौसम इतिहास में अब तक का सबसे अधिक तापमान फलोदी में ही रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चूरू के नाम था, लेकिन फलोदी ने 19 मई 2016 को 51°C तापमान दर्ज कर नया इतिहास रच दिया। इधर, साल 2025 में अभी तक राजस्थान में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को भी पार नहीं कर पाया है।

मई में ही क्यों पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी?

शर्मा बताते हैं कि राजस्‍थान में अप्रैल से जुलाई तक गर्मी का असर रहता है, लेकिन हर साल सबसे अधिक तापमान मई के अंतिम दो सप्ताह में दर्ज किया जाता है। इसकी कई वजहें होती हैं।

  • सूर्य की स्थिति सबसे गर्म प्रभाव के अनुकूल होती है।
  • वातावरण में नमी की भारी कमी होती है।
  • आसमान साफ रहने से सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर गिरती हैं।
  • पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं और लू की तीव्रता बढ़ जाती है।
  • मानसून की पूर्व तैयारी में वातावरण ऊष्मा को अधिक संचित करता है।
    Phalodi India Hottest Place Hits 51 degree celsius

पाकिस्तान के जैकोबाबाद के असर से गर्म हुआ फलोदी

फलोदी का इतना अधिक गर्म होना इसकी भौगोलिक स्थिति से जुड़ा है। पाकिस्तान का जैकोबाबाद दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में से एक है, जहां तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है। जैकोबाबाद और फलोदी एक समान अक्षांश पर स्थित हैं। पश्चिमी रेगिस्तान से उठने वाली गर्म हवाएं जैकोबाबाद से होते हुए फलोदी तक पहुंचती हैं, जिससे यहां भीषण गर्मी पड़ती है।

Phalodi Maximum Temperature: फलोदी की 51 डिग्री की गर्मी के पीछे और क्या वजहें हैं?

राजस्थान के जोधपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित फलोदी अब खुद एक नया जिला बन चुका है। फलोदी थार रेगिस्तान के बफर जोन में स्थित है। यहां की जलवायु अत्यधिक शुष्क है, जिससे हवा में नमी की मात्रा बेहद कम रहती है। इसी कारण यहां तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। फलोदी की तरह ही जैसलमेर, चूरू और श्रीगंगानगर भी राजस्थान के उन इलाकों में शामिल हैं, जो भारत के सबसे गर्म स्थानों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार को कैसे पता चल रहा Delhi Election 2025 में कौन जीतेगा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+