प्रेमी सह नहीं पाया जुदाई, प्रेमिका की मौत के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर दी जान
नागौर, 5 अगस्त। राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता रोड पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका की मौत के तीसरे दिन ही ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना नागौर जिले के रेण और जालसू रेल स्टेशनों के बीच की है। इस दौरान मृतक का सर धड़ से अलग हो गया। मृतक की शिनाख्त दूदड़ास निवासी घनश्याम मेघवाल के रूप में हुई है।
Recommended Video

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं, युवक ने जान देने से प्रेमिका के गांव के पास जाकर कुछ देर पहले ही दोनों के कुछ फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है, जिसमें मृतक ने बताया कि प्रेमिका उसके सपने में आई थी।

घरवालों को परेशान नहीं करें
इसलिए वह उसके पास जा रहा है। बड़ी मुश्किल से उसने तीन दिन निकाले हैं। वह बिना किसी दबाव के अपनी जान दे रहा है। यह भी कहा कि उसकी मौत के बाद दोनों प्रेमियों के घरवालों को परेशान नहीं किया जाए और ना ही कोई पुलिस केस किया जाए।

फोन पर हुआ प्यार
घनश्याम ने वीडियो में कहा कि कुछ समय पहले ही उन दोनों का प्यार फोन के जरिए ही हुआ था और उसकी प्रेमिका ने उसे बिना बताए ही अपनी जान दे दी। इसलिए वह भी उसके पास जा रहा है। उसके मरने के बाद हाथ का ब्रेसलेट और अंगूठी संभाल कर घर में रखे। लव यू दोस्तों...

पुलिस तुरंत पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलने पर मेड़ता रोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रेन को रवाना किया। जिसके बाद सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है।












Click it and Unblock the Notifications