प्रेम प्रसंग में बाधा बने पति को दूध में नींद की गोलियां खिलाकर किया बेहोश, फिर...

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। खुलासा करते हुए मौलासर थाना पुलिस ने राजूराम की पत्नी सरोज, उसके प्रेमी राधाकिशन व साथी छोटूराम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि ये तीनों मौलासर के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में सरोज ने बताया कि दूध में नींद की गोलियां मिलाकर राजूराम को पिला दी। इसके बाद राधाकिशन व उसका साथी छोटूराम नायक उनके घर पहुंचे और उन्होंने कमरे में सो रहे राजूराम का गला दबाकर हत्या कर दी।

Nagaur police three accused arrested revealing the murder of Rajuram

एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि मौलासर थाना इलाके में सेवा गांव के नेतडों की ढाणी के पास एक व्यक्ति के खाई में मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। एफएसएल टीम ने भी मौका मुआयना किया तब शव की शिनाख्त राजूराम के रूप में हुई। पुलिस ने राजूराम की पत्नी सहित आसपास के लोगों व अन्य परिजनों से पूछताछ की। जिसमें कुछ लोगों ने राजूराम व उसकी पत्नी सरोज के बीच अक्सर कहासुनी होने तथा सरोज के किसी अन्य व्यक्ति से नजदीकियां व संदिग्ध रिश्ता होने की जानकारी सामने आई। तब सरोज पर हत्या का संदेह हुआ।

शक के आधार पर पुलिस ने राजूराम की पत्नी सरोज को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। तब उसने अपने प्रेमी राधाकिशन व उसके साथी छोटूराम नायक के साथ 7 अक्टूबर की रात को हत्या कर शव को झाडियों में फेंकने की वारदात कबूल कर ली। इस बीच पुलिस ने राधाकिशन व छोटूराम नायक को भी धरदबोचा। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सरोज ने बताया कि राजूराम घर पर पहुंचा तब दूध में नींद की गोलियां मिलाकर अपने पिला दी। उसके सो जाने पर राधाकिशन व उसका साथी छोटूराम नायक उनके घर पहुंचे और उन्होंने कमरे में सो रहे राजूराम का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश को सेवा रोड पर ले जाकर लावरिस डाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+