Nagaur Lok Sabha seat: डीडवाना से निर्दलीय MLA यूनुस खान नागौर में किसका साथ देंगे, खुद ने क्‍या बताया?

Yunus Khan Nagaur Lok Sabha seat: नागौर संसदीय क्षेत्र में सिर्फ हनुमान बेनीवाल ही बल्कि युनूस खान के रूप में एक और चर्चित चेहरा है। बड़ा सवाल है कि लोकसभा चुनाव 2024 में युनूस खान किसका साथ देंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 में युनूस खान की भूमिका स्‍पष्‍ट नहीं है। ना ही ये खुद सीधे तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, मगर नागौर संसदीय क्षेत्र की डीडवाना सीट पर इनके पास भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी से भी ज्‍यादा जनाधार है।

Deedwana MLA Yunus Khan

युनूस खान की सियासी ताकत?

  • 1 अगस्‍त 1964 को जन्‍मे युनूस खान तीसरी बार विधायक हैं। साल 2003 और 2013 में डीडवाना से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते और वसुंधरा राजे सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री बने।
  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने पूरे राजस्‍थान में एक भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया। ऐसे में वसुंधरा राजे के खास होते हुए युनूस खान को भी टिकट नहीं मिला।
  • साल 2023 में युनूस खान ने भाजपा से बगावत करके निर्दलीय ताल ठोकी और 70952 वोट हासिल कर विधायक बने। डीडवाना में कांग्रेस के चेतन सिंह चौधरी दूसरे, भाजपा के जितेंद्र सिंह जोधा तीसरे स्‍थान पर रहे।

हनुमान बेनीवाल या ज्‍योति में से किसे मिलेगा युनूस खान का साथ

  • नागौर सीट पर भाजपा ने डॉ. ज्‍योमि मिर्धा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस-हनुमान बेनीवाल गठबंधन की चर्चा है। गठबंधन नहीं होने पर हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टी आरएलपी से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
  • गठबंधन नहीं होने और चुनाव लड़ने की स्थिति में हनुमान बेनीवाल की कोशिश है कि वे युनूस खान के समर्थकों के वोट अपने पक्ष में गिरवा लें।
  • हनुमान बेनीवाल को लग रहा कि अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने पर मुस्लिमों के वोट के लिए युनूस खान का साथ जरूरी है।
  • इस मामले में खुद युनूस खान ने स्थिति स्‍पष्‍ट की है और कहा है कि अभी उन्‍होंने तय नहीं किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 मार्च को वे इस बारे में फैसला लेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+