बाइक सवार युवक ने चालान काट रही लेडी कांस्टेबल को सड़क पर घसीटा, देखें वायरल VIDEO

नागौर। राजस्थान की एक महिला कांस्टेबल की जान उस समय जोखिम में पड़ गई जब तीन सवारियां बैठाकर मोटरसाइकिल चलाने वाले को रोकने की कोशिश की। युवक ने मोटरसाइकिल को रोकने की बजाय महिला कांंस्टेबल को ही घसीटते हुए ले गया। करीब 50 मीटर तक घसीटने के बाद मोटरसाइकिल स्लीप हो गई तब रुकी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

nagaur bikers dragged lady constable in didwana nagaur, Video Viral

घटना राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना की बुधवार की बताई जा रही है। डीडवाना के बाजार में महिला कांस्टेबल यशोदा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर आया। उसकी बाइक पर दो महिलाएं भी बैठी हुई थी।

इस पर यातायात नियमों के पालना करवाने के मकसद से यशोदा ने बाइक सवार को रोकना चाहा तो उसने बाइक की गति धीमे की, मगर रोकने की बजाय भगा ले गया। इसी दौरान यशोदा ने बाइक को पकड़ रखा था और वह भी बाइक के साथ घसीटती हुई चली गई। करीब 50 मीटर घसीटने के बाद बाइक स्लीप हो गई। उस पर सवार तीन व्यक्ति भी नीचे गिर गए। इसी दौरान कथित रूप से गुस्साई लेडी कांस्टेबल ने युवक के थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई हकीकत

युवक के थप्पड़ जड़ने के बाद लोग हंगामा करने लगे और पुलिस पर मारपीट को आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखें तो उसमें बाइक सवार युवक लेडी कांस्टेबल को घसीटते हुए रिकॉर्ड हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+