राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकेश मीणा की शादी की क्यों हो रही चर्चा?
दूल्हा मुकेश मीणा शादी रचाने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार होकर आया। मंडप ने दहेज लेने से साफ इनकार कर दिया। इस फैसले की हर को सराहना कर रहा।

सरकारी नौकरी वाले दूल्हे को अक्सर मोटा दहेज मिलता है। कई दूल्हे तो खुद दहेज मांगते नजर आते हैं, मगर इस मामले में राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर मुकेश मीणा ने मिसाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार हाल ही उप निरीक्षक मुकेश मीणा की शादी हाल ही राकेश मीणा की बेटी के साथ हुई। राकेश मीणा ने दूल्हे मुकेश मीणा को दहेज देना चाहा तो मुकेश ने दहेज लेने से साफ कर दिया।
Recommended Video

मुकेश मीणा के दहेज लेने से मना करने पर ससुर राकेश मीणा व अन्य लोगों ने एक बारगी तो सोचा कि ज्यादा दहेज चाहिए होगा, मगर फिर मुकेश मीणा और उनके परिवार की मंशा जानकार हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।
बता दें कि मुकेश मीणा राजस्थान पुलिस में जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। जब दुल्हन के पिता ने दूल्हे मुकेश मीणा को दहेज की रकम को शगुन बोलकर देना चाहा तो मुकेश ने उनकी शगुन वाली बात रखने के लिए एक रुपए ले लिया और साथ में शुभ का प्रतीक नारियल लेकर शादी की।
मीडिया से बातचीत में एसआई मुकेश मीणा ने बतायाा कि पिता हनुमान सहाय और ससुर राकेश मीणा दोनों ही किसान हैं। मां का करीब 2 साल पहले निधन हो गया। मुकेश की मां का सपना था कि घर में एक ऐसी दुल्हन आए जिसे बेटी का दर्जा मिले। इसी को मुकेश ने समझते हुए बिना दहेज के पूजा से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications