Ajmer Rail Accident: जब सांसद भागीरथ पहुंचे घटनास्थल....हादसे को लेकर क्या बोले सांसद चौधरी ?
Ajmer Rail Accident: राजस्थान के अजमेर में हुए रेल हादसे के बाद सांसद भागीरथ चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया है।
Rajasthan News: सांसद भागीरथ चौधरी ने क्या बोला रेल हादसे पर pic.twitter.com/iaXSQ9Pxgs
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) March 18, 2024
सांसद भागीरथ चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लेकर रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर पूरी जानकारी जुटाई है। रेलवे अधिकारियों से हादसे के कारणों की जांच करने को कहा गया है।

सांसद चौधरी ने बताया कि देर रात हुए रेल हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। हादसे में किसकी लापरवाही हुई है इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
आपकों बता दे कि अजमेर में देर रात 1 बजे एक ही ट्रैक पर 2 ट्रेनें आ गई जिसके बाद एक ट्रेल के 4 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। हादसे की सूचना के बाद एडीआरएम सहित RPF, GRP पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है हादसे की शिकार हुई ट्रेन नंबर 12548 साबरमती आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम को तय समय पर निकली थी।
बताया जा रहा है हादसे की शिकार हुई ट्रेन नंबर 12548 साबरमती आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम को तय समय पर निकली थी।
ADRM बलदेव राम ने बताया कि हादसे की शिकार हुई अजमेर आगरा फोर्ट साबरमती पैसेंजर ट्रेन कल शाम करीब 5:00 बजे तय समय पर निकली थी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का संचालन बिल्कुल सही चल रहा था, लेकिन देर रात 1:00 बजे मदार रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले कुछ दूरी पर दूसरी ट्रेन से ट्रैक चेंज करने के दौरान पैसेनजर ट्रेन साइड से टकरा गई।
हालांकि अभी तक हादसे के दूसरे तकनीकी कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है हादसे की वजह से पटरियां अपनी जगह से डिस्प्लेस हो गई है।
ADRM बलदेव का कहना है कि अभी हादसे को लेकर कुछ कहना मुश्किल है, यह अंडर इन्वेस्टिगेशन का मैटर है, लेकिन हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना के बाद सभी रेलवे अधिकारी कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया है और राहत कार्य शुरू कर ट्रेन के कोच को हटाने का रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।
एडीआरएम का कहना है कि मौके पर ट्रेन हादसे के चलते पटरियां जमीन से उखड़ कर अलग-अलग जगह बिखर गई है और इंजन और कोच के व्हील जमीन में धंस गए हैं। हालांकि मौके पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के कोच और इंजन को हटाने का कार्य किया जा रहा है और इस कार्य में करीब अगले 8 से 10 घंटे लगेंगे।
रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
साबरमती आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेल प्रशासन ने हेल्प डेस्क नंबर 0145-2429642 जारी किए हैं. ट्रेन में सवारी कर रहे जानकारी लेने के लिए इस नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है.
अजमेर के रूट पर चलने वाली ट्रेन 4 से 6 घंटे के लिए होगी प्रभावित
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन हादसे के चलते अजमेर रूट की सभी ट्रेन करीब 4 से 6 घंटे प्रभावित होगी. रेलवे प्रशासन ने रूट डायवर्जन और ट्रैक को बहाल करने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है.
हादसे से प्रभावित हुआ रेल यातायात, रेलवे ने रद्द की 6 ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक 18.03.24 को रद्द
2. गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट दिनांक 18.03.24 को रद्द
3. गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी दिनांक 18.03.24 को रद्द
4. गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाडी दिनांक 18.03.24 को रद्द
5. गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड दिनांक 18.03.24 को रद्द
6 गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़-जयपुर दिनांक 18.03.24 को रद्द
रेलवे ने ट्रेनों की मार्ग परिवर्तित किए
1. गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया दोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर)
2. गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को छोड़कर)
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications