नई नवेली बहू को सास ने दिया अनूठा सरप्राइज, ससुराल आते ही दुल्हन को तराजू में बैठाया
चूरू, 22 फरवरी। इन दिनों शादियों की सीजन के चलते राजस्थान में नई नवेली बहुओं पर सास द्वारा बेशुमार स्नेह बरसाने के लिए कई मामले सामने आ चुके है। ताजा मामला चूरू जिले के तारानगर इलाके में सिधमुख के वार्ड दस का है।

यहां पर बाबुल के घर विदा होकर दुल्हन ने पहली बार ससुराल में कदम रखा तो मुंह दिखाई की रस्म में सास ने अपनी नई नवेली बहू का अनूठा सरप्राइज दिया है।
दरअसल, सास ने अपनी बहू को सिक्कों से तौला है। बहू ससुराल आई तो सास ने उसे तराजू में बैठा दिया और उसके वजन 50 किलो के बराबर सिक्के तौल दिए। सास ने बहू को मुंह दिखाई में 20 हजार रुपए के सिक्के मुंह दिखाई की रस्मे में शगुन के तौर पर दिए।
बता दें कि सिधमुख के घड़सीराम इंदौरिया के बेटे योगेश की शादी मांडेडी हरियाणा निवासी पूनम से हुई थी। सोमवार दोपहर को पूनम पहली बार ससुराल आई तो सास राजबाला ने उसका शानदार वेलकम किया।
मीडिया से बातचीत में राजबाला ने बताया कि वह बहू के स्वागत के लिए कुछ नया करना चाहती थी। सिक्कों से तौलने का आइडिया उसकी सास तुलछा देवी ने दिया था। बहू को वह बेटी बनाकर लाई है और उसको बेटी के रूप में ही रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications