12 फीट की मूछों वाले मूलचंद शर्मा का कोरोना से निधन, पूरा राजस्थान कहता था 'मूछें हो तो मूलचंद शर्मा जैसी'
नागौर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम ले रहा है। कोरोना महामारी ने हमसे कई शख्सियत छीन ली। इन्हें में शामिल हैं मूलचंद शर्मा। राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी निवासी 12 फीट लंबी मूछें रखने वाले मूलचंद की कोरोना से मौत हो गई। पिछले दिनों मूलचंद शर्मा की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।

मूछें हो तो मूलचंद शर्मा जैसी
12 फीट लंबी मूछें रखकर पूरे देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मूलचंद शर्मा मूलरूप से नागौर जिले के कुचामन सिटी के निकटवर्ती आनंदपुरा गांव के रहने वाले हैं। 48 वर्षीय मूलचंद शर्मा की शनिवार देर रात कोरोना से मौत हो गई।

राजस्थान फिल्मों में किया अभिनय
शर्मा दो दर्जन से अधिक राजस्थानी फिल्मों में विलेन का रोल कर चुके हैं। वे दो बार मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके हैं। शर्मा का शव रविवार दोपहर को उनके पैतृक गांव आनंदपुरा गांव पहुंचा, जहां कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार उनका दाह संस्कार किया गया।

प्रदेश में लगी है धारा 144
बता दें कि मूलचंद के निधन से नागौर जिले सहित प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के नागौर जिले में भी करोना के रोज मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए ही प्रशासन ने यहां धारा 144 लगा रखी है।












Click it and Unblock the Notifications