Monu Manesar: क्या था नासिर-जुनैद हत्याकांड, जिसमें मोनू मानेसर को पकड़ लाई राजस्थान पुलिस
Monu Manesar in Nasir-Junaid murder case: नूंह हिंसा भड़काने का आरोपी मोनू मानेसर राजस्थान पुलिस कस्टडी में है। उससे नासिर जुनैद हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जा रही है। VHP ने उसे बताया निर्दोष गोभक्त बताया है।
Monu Manesar in Rajasthan Police Custody: नूहं हिंसा का आरोपी मोहित यादव ऊर्फ मोनू मानेसर अब राजस्थान पुलिस की कस्टडी में है। राजस्थान के भरतपुर की पुलिस मोनू मानेसर से नासिर-जुनैद हत्याकांड में पूछताछ की जा रही है।

नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर
16 फरचरी को हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो में नासिर (25) व जुनैद (35) के जले हुए शव मिले थे। राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव घाटमीका के नासिर व जुनैद 15 फरवरी से लापते थे। भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस थाने में नासिर व जुनैद के अपहरण का दर्ज हुआ था।
भरतपुर पुलिस ने चार्जशीट पेश की तो उसमें मोनू मानेसर का नाम भी था। उस पर कथित गो-रक्षक बनकर नासिर-जुनैद को अपहरण के बाद जिंदा जला देने का आरोप था। हालांकि मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी कर नासिर-जुनैद हत्याकांड में खुद को बेगुनाह बताया था।

फिर नूंह हिंसा में मोनू मानेसर का नाम
नासिर-जुनैद हत्याकांड के बाद में राजस्थान पुलिस को मोनू मानेसर की तलाश की थी। इस बीच 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हो गई, जो बाद में हरियाणा, राजस्थान के कई जिलों में फैली। छह लोगों की मौत हुई।
नूंह हिंसा से पहले का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कहा गया था कि मोनू मानेसर भी यात्रा में शामिल होगा। लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में यात्रा में आने को कहा था। हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को नूंह में हिंसा भड़काने का आरोपी बनाया।
पूरे देश में नफरत और हिंसा फैलाने वाला दरिंदा मोनू मानेसर गिरफ्तार, भरतपुर (राजस्थान) पुलिस की कस्टडी में है, मोहित यादव (मोनू मानेसर) जुनैद-नासिर की हत्या कर लाश को जलाने के मामले में मुख्य रचियता है! नूंह में हुई हिंसा का जिम्मेदारी भी यही है#JusticeForJunaidNasir #MonuManesar pic.twitter.com/hB3oFSTa17
— Awareness News (@AwarenessNews1) September 12, 2023
कौन है मोनू मानेसर?
23 वर्षीय मोनू मानेसर का असल नाम मोहित यादव है।
मोनू मानेसर का रहने वाला है। इसलिए अपने नाम के साथ मानेसर लगाता है।
मोनू मानेसर का जन्म 8 अक्टूबर 1996 को दिल्ली हुआ।
मोनू मानेसर फ़रीदाबाद के अरावली इंटरनेशनल स्कूल और दिल्ली के न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल से पढ़ाई की।
मोनू मानेसर के पिता ओमप्रकाश यादव की 27 जून 2019 को मौत हो चुकी है।
मोनू मानेसर के एक छोटा भाई और एक बहन है। शादीशुदा मोनू मोनसर के दो बच्चे हैं।
मोनू मानेसर खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता, गौ रक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता बताता।
मोनू मानेसर को गिरफ्तारी पर VHP का ब्यान
मोनू मानेसर को पकड़ने पर विश्व हिंदू परिषद ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना सादा है। वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मोनू मानेसर गोभक्त है। निर्दोष है। राजस्थान में कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक के लिए मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की है। राजस्थान सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। VHP मोनू मानेसर की हरसंभव मदद करेगी।
राजस्थान भरतपुर जिले के SP मृदुल ने दिया बड़ा ब्यान
— Jitender Chaudhary (@JituChaudhary25) September 12, 2023
" मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में लिया है मोनू मानेसर नासिर जुनैद हत्याकांड का आरोपी हैं जब हरियाणा पुलिस की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो भरतपुर जिला पुलिस अपनी प्रक्रिया शुरू कर देगी "" pic.twitter.com/WRP0RVD5j2












Click it and Unblock the Notifications