राजस्थान: मुस्लिम मजदूर के हत्यारोपी शंभू के लिए 516 लोगों ने दिए 3 लाख रुपए
Recommended Video

उदयपुर। राजस्थान के राजसमंद में पुलिस ने एक बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। इस बैंक अकाउंट में पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम मजदूर की हत्या और जलाने के आरोपी शंभू लाल रेगर के नाम पर चंदा के रुप में तीन लाख रुपए जमा किए गए थे। पुलिस के मुताबिक इसमें लगभग 516 लोगों ने पैसे जमा किए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यह बैंक अकाउंट शंभू लाल की पत्नी सीता के नाम पर बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देशभर से 516 लोगों ने रेगर की पत्नी सीता के नाम से बने अकाउंट में 3 लाख रुपए जमा कराए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने दो बिजनेसमैन को भी गिरफ्तार किया है जिन पर आरोप है कि वे दान की गई राशि की पर्ची की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे।

पुलिस ने यह कार्यवाही सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक मैसेज के बाद की है
पुलिस ने यह कार्यवाही सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक मैसेज के बाद की है, जिसमें बैंक की डिटेल साथ शंभू लाल के परिवार के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की जा रही थी। उदयपुर रैंज के आईजी आनंद श्रीवास्तव ने कहा 'हमने एक अकाउंट जब्त किया है जिसमें रेगर के नाम पर राशी इकट्ठा की जा रही थी। अकाउंट जब्त करने से पहले इसमें अलग-अलग लोगों द्वारा करीब 3 लाख रुपए जमा कराए गए हैं।'

उदयपुर जिले के पड़ोसी इलाकों में धारा 144 लागू
आईजी का कहना है कि 'फिलहाल हम उन सभी लोगों की जांच कर रहे हैं जिन्होंने इस अकाउंट में पैसे जमा कराए हैं और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी के साथ उनका कोई संबंध तो नहीं है।' इस बीच, उदयपुर जिले के पड़ोसी इलाकों में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ हिंदुत्व संगठन रेगर के समर्थन में गुरुवार को रैली लगाने की योजना बना रहे थे।

देश के हर राज्य से भेजे गए पैसे
राजसमंद के सर्किल ऑफिसर राजेंद्र सिंह राव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अकाउंट में 516 लोगों ने पैसे जमा किए हैं। ऐसा एक राज्य नहीं है जहां से इस अकाउंट में पैसा न जमा कराया गया हो। इस अकाउंट में जमा कराया गया ज्यादातर पैसा इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कराया गया है। ज्ञानेंद्र सिंह, स्टेशन हाउस अधिकारी, भीम स्टेशन, राजसमंद ने कहा, दो व्यापारियों प्रकाश सिंह और दिनेश सिंह को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन पर उन पर दान की पर्चियां सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। जब पुलिस ने दोनों व्यापारियों को पुलिस ने समन जारी किए थे दोनों व्यापारियों ने पुलिस स्टेशन आकर अभद्र व्यवहार किया।












Click it and Unblock the Notifications