Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर चली मोदी लहर? मतदान का टूटा रिकॉर्ड
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Voting: आम चुनाव 2024 में पहले चरण के मतदान में मोदी लहर चली है? वो भी राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर। इसका पता तो चार जून 2024 का चल सकेगा, मगर अब तक का मतदान प्रतिशत तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है।
दरअसल, राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पहले चरण में 12 सीटों पर 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। शाम छह बजे तक 54.84 प्रतिशत (अनुमानित) वोट डाले गए हैं। शाम छह बजे तक मतदान होना है। शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

12 सीटों पर अब तक हुए मतदान में सर्वाधिक वोट श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र में पड़े हैं। यहां राजस्थान के औसत से भी अधिक वोटिंग हुई है। श्रीगंगानगर लोकसभा सीट पर अब तक 62.93 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।
बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान के चार जिले श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर की कुल 1070 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। 19 अप्रैल को पाक बॉर्डर से लगते श्रीगंगानगर व बीकानेर संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ है।
लोकसभा सीट श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में दोनों जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, इन आठ में भी पाकिस्तान बॉर्डर से लगते इलाकों में मतदान प्रतिशत अधिक रहा है। कई लोग इसे पाक बॉर्डर पर मोदी लहर चलने से भी जोड़कर देख रहे हैं।

श्रीगंगानगर में मतदान का प्रतिशत लोकसभा चुनाव 2024
श्रीगंगानगर-58.31
हनुमानगढ़-63.26
करणपुर-60.71
पीलीबंगा-67
रायसिंहनगर-67.27
सादुलशहर-62.00
संगरिया-65.09
सूरतगढ़-58.50
श्रीगंगानगर में प्रियंका बैलाण vs कुलदीप इंदौरा
श्रीगंगागनर में भाजपा ने पहली बार महिला उम्मीदवार उतारी है। प्रियंका बैलाण मेघवाल को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने कुलदीप इंदौरा को मैदान में उतार रखा है। यहां पर किसानों को पानी का बंटवारा और नशे के कारोबार पर रोक लगाने का मुद्दा चुनाव में हार-जीत तय करता है। साल 2019 के चुनाव में श्रीगंगागनर में 74.39 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

श्रीगंगानगर में कुल मतदाता
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता 21 लाख 2 हजार 2 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 10,96,432 व महिला मतदाता 10,05,505 हैं।
राजस्थान में शाम 6 बजे तक कहां कितना प्रतिशत मतदान? (अनुमानित)
अलवर 54.81
भरतपुर 50.97
बीकानेर 52.97
चूरू 61.05
दौसा 48.30
श्रीगंगानगर 62.12
जयपुर 60.05
जयपुर ग्रामीण 53.43
झुंझुनूं 46.91
करौली-धौलपुर 49.29
नागौर 56.89
सीकर 55.06












Click it and Unblock the Notifications