राजस्थान : MLA गिर्राजसिंह मलिंगा का पूरा परिवार Covid-19 की चपेट में, पत्नी समेत 18 सदस्य पॉजिटिव

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में कोरोना संक्रमण अब विस्फोट का रूप ले चुका है। सोमवार को धौलपुर जिले के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की पत्नी समेत 18 परिजनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। इन्हें चिकित्सा विभाग ने होम आइसोलेशन में भेज दिया है। चिकित्सकों की टीम द्वारा घर पर ही उपचार शुरू करा दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Rajasthan में कोरोना विस्फोट, कांग्रेस विधायक परिवार के 18 लोग पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    MLA Girraj Singh Malingas 18 Family member Corona positive including wife

    धौलपुर जिले में सोमवार को कुल 77 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें विधायक मलिंगा के 18 परिजन भी शामिल हैं। धौलपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 440 हो गई है। बाड़ी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिवदयाल मंगल ने बताया कि चिकित्सा विभाग को सोमवार को 77 नए कोरोना पॉजिटिव केस की रिपोर्ट प्राप्त हुई। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की पत्नी समेत 18 परिजन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

    बता दें कि राजस्थान में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 जून को सुबह जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 199 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें जयपुर 89, धौलपुर 49, भरतपुर 14, भीलवाड़ा, सिरोही में 10-10, अलवर 7, बाड़मेर 6, झुंझुनूं 4, अजमेर, झालावाड़ में 3-3, कोटा 2 और दौसा में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 15 हजार 431 तक पहुंच गया है। 356 मरीजों की अब-तक मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+