Rajasthan News: जब 10 वीं कक्षा के छात्र ने नहर में लगाई छलांग, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ऐसा काम
Rajasthan News: राजस्थान मेंं नाबालिग ने सुजान गंगा नहर में लगाई छलांग, 10वीं क्लास में आये 66 प्रतिशत अंक, बुजुर्ग ने बचाई लड़की की जान।
भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक 16 साल की नाबालिग ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहा एक बुजुर्ग लड़की को बचाने के लिए सुजान गंगा नहर में कूद गया। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए।

नहर में रस्सी डाली जिसके बाद बुजुर्ग ने नाबालिग को बचाया। पुलिस का कहना है कि, लड़की का कल 10वीं का रिजल्ट आया था। कम पर्सेंटेज आने के कारण वह सुसाइड करने के लिए सुजान गंगा नहर में कूद गई। नाबालिग की 66 प्रतिशत अंक आये थे।
नाबालिग को बचाने वाले बुजुर्ग रामबाबू गुर्जर ने बताया कि, मैं लेकर जा रहा था। तभी इतने में लड़की ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी।
मैंने तुरंत अपनी बाइक खड़ी की, जिसके बाद मैंने आवाज लगाई तो, लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। मैंने अपने कपड़े उतारे और मैं भी सुजान गंगा नहर में कूद गया। मैं इस लड़की को नहीं जानता।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, जैसे ही बुजुर्ग सुजान गंगा नहर में कूदे तभी वह इकट्ठे हो गए। उन्होंने सुजान गंगा नहर में रस्सी डाल दी। जिसे रामबाबू गुर्जर ने पकड़ लिया।
एक हाथ रामबाबू रस्सी को पकड़े रहे तो, दूसरे हाथ से नाबालिग का एक हाथ पकड़े रहे। रामबाबू ने नाबालिग को सुजान गंगा नहर में डूबने नहीं दिया। कुछ देर बाद कुछ लोग नांव लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद रामबाबू और नाबालिग को सुजान गंगा नहर से बाहर निकाला गया।
आरबीएम चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि, आज सूचना मिली थी एक नाबालिग लड़की सुजान गंगा नहर में कूद गई है। जिसके बाद थाना अधिकारी करण सिंह राठौड़ द्बारा लड़की को RBM अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि, कल 10वीं का रिजल्ट आया था।
जिसमें उसकी कम परसेंटेज आई थी। जिसको लेकर वह आज सुजान गंगा नहर में कूद गई है। राहगीरों ने उसे बचाया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल नाबालिग की स्थिति ठीक है। नाबालिग के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं












Click it and Unblock the Notifications