बच्चे को अमरूद तोड़ने की सजा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की कोशिश, वीडियो वायरल
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लालसोट के मंडावरी थाना इलाके का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्चे ने बिना अनुमति के पेड़ से अमरूद तोड़ लिए थे। इसके बाद उसके जमकर मारपीट की गई। बच्चा रोते हुए छोड़ देने वाले की गुहार लगाता रहा, मगर मारपीट करने वाले का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान बच्चे के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का भी प्रयास किया गया। यह पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मंडावरी थाना अधिकारी हरदयाल मीणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications