Rajasthan News: मंत्री मदन दिलावर अब मदिरा, मांस की दुकानों को लेकर सख्त,देखिए क्या बोले ?
Rajasthan News: भजनलाल सरकार के विधायकों से लेकर मंत्री तक मंदिरों और स्कूलों के पास संचालित मदिरा और मांस की दुकानों को आवाज बुलंद कर रहे है।
सरकार के ही मंत्री और विधायकों की शिकायतों के बाद अब एक बार फिर से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मदिरा और मांस की दुकानों को लेकर एक्शन मूड में दिखाई दे रहे है।

मंत्री मदन दिलावर ने आज एक बार फिर से मीडिया से बातचीत में सरकारी स्कूलों और मंदिरों के आस पास संचालित हो रही शराब और मांस की दुकानों पर सख्त हो गए है।
मंत्री दिलावर ने मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कहा है कि मांस की कोई भी दुकान प्रदेश के किसी भी कोने में बिना फूड लाइसेंस के संचालित नहीं होगी। ना ही किसी भी पशु को बिना पशु चिकित्सक के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के काटा जाएगा ना ही उसका मांस बेचा जाएगा।
ऐसा नहीं है कि दिन में एक ही बार यह स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जरूरी है। मांस की दुकान के संचालक को हर एक पशु को काटने से पहले उसके स्वास्थ्य् का प्रमाण पत्र लेना होगा।
पशु के स्वास्थ्य का प्रमाण पत्र लेने के बाद ही उसके मांस को बेचा जाएगा। अगर कोई भी दुकानदार या विभाग के अधिकारी लापरवाही बरतेंगे तो उसके खिलाफ सख्ती से बरता जाएगा।
हमारी सरकार ऐसे लापरवाह लोगों और कार्मिकों पर लगातार निगरानी रखे हुए है। जैसे ही किसी की शिकायत मिलेगी तुरंत एक्शन लेंगे।
यह प्रमाण लेना ही उस मांस की दुकान के व्यापारी के लिए काफी नहीं होगा।मांस के व्यापारी को अब एनओसी भी लेनी पड़ेगी। यह एनओसी स्थानीय ग्राम पंचायत,नगर निकाय के साथ आस पास रहने वाले परिवार के लोगों की होगी।
अगर कोई भी आम आदमी इसकी आपत्ति को लेकर शिकायत करेगा तो किसी भी सूरत में उसका संचालन बर्दाश्त नहीं होगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों के आसपास संचालित मदिरा और मांस की दुकानों को लेकर बड़े ही सख्त लहजे में बोलते हुए कहा कि ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जो सरकारी स्कूलों के आसपास इस तरह का व्यापार कर रहे है।
मंत्री मदन दिलावर तो धार्मिक स्थलों,मंदिरों के आस पास संचालित शराब की दुकानों को लेकर भी नाराज नजर आए। मंत्री ने पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ हमारी सरकार पूरी तरह से सख्ती बरतेगी।
Rajasthan News: मांस,मदिरा की दुकानों को लेकर सख्त हुए मंत्री मदन दिलावर pic.twitter.com/cGg2rFwlFZ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 12, 2024
जो दुकानदार समय रहते अपनी दुकानों को शिफ्ट नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री मदन दिलावर तो जर्दे,गुटखों की बिक्री को लेकर भी सख्त नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर धड़ल्ले से बिकने वाले इस गुटखे और उसके सेवन को लेकर मंत्री मदन दिलावर ने एक पत्रकार को ही नसीहत देते हुए कहा कि "पहले तो आप गुटखा छोड़िए,फिर बात किजिए"












Click it and Unblock the Notifications