Rajasthan News: हीट वेव से हो रही मौतों पर मंत्री किरोड़ी लाल ने विपक्ष को यूं दिया करारा जबाव,जानिए

Rajasthan Heatwave: प्रदेश की भजनलाल सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने हीट वेव से हो रही मौतों को लेकर बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि हीट प्राकृतिक आपदा है और इससे होने वाली मौतों पर आश्रितों को आर्थिक सहायता मिलना चाहिए।

राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने हीटवेव के कारण होने वाली मौतों को एसडीआरएफ आपदा राहत कोष के तहत कवर किए जाने की वकालत की है।

मंत्री मीना ने कहा है कि हीट वेव से होने वाली मौतों का मुआवजा भी एसडीआरएफ आपदा राहत कोष के तहत दिया जाना चाहिए।

minister-kirori-lal-spoke-on-deaths-due-to-heat-wave-i-will-demand-compensation-from-cmminister-kirori-lal-spoke-on-deaths-due-to-heat-wave-i-will-demand-compensation-from-cm

मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने कहा है कि मैं प्रदेश में हुई हीट वेव से मौतों पर आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस पर विचार करने का आग्रह करूंगा।

मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने दावा किया है कि 8-10 दिन पहले हमने हीटवेव दिशा निर्देश जारी किए थे, जो जिला प्रशासन के माध्यम से आम जनता तक पहुंचे।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में लगातार हीटवेव की स्थिति के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम से यह साबित हो गया है कि राज्य में पांच लोगों की मौत की वजह लू है।

विपक्ष द्वारा दावा किया गया हीटवेव से होने वाली मौत के आंकड़े सच्चाई से बहुत दूर हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लू एक प्राकृतिक आपदा है।

मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलूंगा। मनरेगा श्रमिकों के बारे में बोलते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा, 'गर्मी से राहत देने के लिए हमनें समय बदलकर शाम 5:30 बजे से 12:30 बजे कर दिया गया है। मजदूरों को पूरा भुगतान और पर्याप्त छाया और उचित पेयजल की सुविधा प्रदान की गई है।

आपकों बता दे कि देश के कई अन्य हिस्सों में भी लू लगातार जारी है और इससे मरने वालों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, टोंक, बूंदी, अलवर सहित कई जिलो में संदिग्ध हालत में मौत के मामले सामने आ रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+