Rajasthan: आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलेगा सप्ताह में 3 दिन दूध, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी हरी झंडी

Rajasthan Dipty Cm Diya kumar News: राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही बच्चों को दूध का स्वाद चखने को मिलने वाला है क्योंकि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

राजस्थान में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के 62 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले लगभग 36 लाख बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध उपलब्ध करवाने हेतु प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आई सी डी एस) ओ.पी. बुनकर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में निर्देश दिए गए है।

milk-will-be-available-at-anganwadi-centres-three-days-a-week-deputy-cm-diya-kumari-gave-approval

आपकों बता दे कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट के बिन्दु संख्या 88 में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को उचित पौष्टिक आहार के रूप में सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध करवाये जाना है। इस हेतु क्रय किये जाने वाले मिल्क पॉवडर पर 200 करोड़ रूपये वार्षिक व्यय किये जायेंगे।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक मेघराज सिंह मीना, उपनिदेशक आईसीडीएस डॉ. मंजु यादव तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+