लॉकडाउन: 4 चार हजार रुपए में साइकिल खरीदी और निकल पड़े 15 सौ किमी के सफर पर
झालावाड़। लॉकडाऊन के चलते देश भर मे मजदूरों का पलायन जारी है। कहीं मजदूरों का ग्रुप बैलगाड़ी से जा रहा है तो कहीं पैदल ही रवाना हो रहा है। कुछ मजदूर ऐसे भी हैं, जो बचे हुए पैसों की साइकिल खरीद कर उसी से घरों की ओर निकल पड़े हैं।

मध्य प्रदेश से पंजाब जा रहे मजदूर
इन मजदूरों के ग्रुप को भोजन की परवाह भी नहीं है। कहीं भोजन मिलता है तो खा लेते हैं। नहीं मिलता है तो भूखे पेट ही आगे बढ़ रहे हैं। आज हम आपको राजस्थान के झालावाड़ जिले से गुजर रहे साइकिल सवार प्रवासी मजदूरों की दास्तां बता रहे हैं, जो 1500 किलोमीटर अपने घर पंजाब जाने के लिए मध्यप्रदेश से निकल पड़े हैं।

एमपी में करते थे फसलों की कटाई का काम
जयपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे के झीरनिया घाटी पर साइकिलों से जाते हुए मिले इन मजदूरों ने बताया कि ये हार्वेस्टर मशीन से फसलों की कटाई का काम करते हैं। अब काम तो बन्द हो गया, जो कमाया वो पैसा भी पूरा खत्म हो गया।

रोजाना चला रहे सौ किमी साइकिल
प्रवासी मजदूर हीरा व पुनीत ने बताया कि बचे हुए रुपयों से चार हजार में साइकिल खरीदी और निकल पड़े। गांव 15 सौ किलोमीटर दूर है। रोजाना 100 से 150 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें अपने घर पहुंचने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications