Mewaram Jain: फिर चर्चा में पूर्व MLA मेवाराम जैन, नया Video वायरल हुआ या कुछ और वजह?
Mewaram Jain Video FIR News: डर्टी पिक्चर वायरल होने के बाद बाड़मेर से कांग्रेस पूर्व विधायक मेवाराज जैन फिर चर्चा में है। अबकी बार इनका कोई नया वीडियो नहीं आया बल्कि उसी पुराने मामले में अपडेट है।
पॉक्सो कोर्ट ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन और अन्य के खिलाफ गैंगरेप मामले में एफआर स्वीकार कर ली है। विशेष कोर्ट ने आदेश में कहा कि परिवादी, एक अन्य महिला तथा शिकायतकर्ता की बेटी ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयानों में खंडन किया है।

कोर्ट ने माना कि प्रकरण में कोई अपराध घटित हुआ हो, प्रकरण में आई साक्ष्य में प्रथम दृष्टया प्रकट नहीं हुआ है।अनुसंधान अधिकारी की जांच उचित प्रतीत होती है, जिससे हस्तक्षेप किए जाने का कोई आधार नहीं। इस आधार पर कोर्ट ने एफआर को स्वीकार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि मेवाराम जैन बाड़मेर से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहा। लगातार साल 2008, 2013 और 2018 में विधायक चुने गए हैं। राजस्थान विधायक चुनाव 2023 में भी कांग्रेस ने मेवाराम जैन को टिकट दिया था, मगर निर्दलीय डॉ. प्रियंका चौधरी ने जीत दर्ज की।
मेवाराम जैन वीडिया केस क्या है?
जोधपुर के पुलिस थाने में दिसंबर में एक पीड़ित महिला ने मेवाराम जैन, दो पुलिस अधिकारियों समेत 9 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत 18 धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया था।
70 वर्षीय मेवाराम जैन के पिता का नाम चिंतामणदास है। यह मूलरूप से सरदारपुरा बिशाला का रहने वाला है। गांव बालेबा से दो बार सरपंच चुना गया। बाड़मेर पहली बार पार्षद चुना जाकर नगर परिषद सभापति भी बना। फिर तीन बार एमएलए रहा।
मेवाराम जैन चुनाव शपथ पत्र चुनाव शपथ पत्र के अनुसार मेवाराम जैन ने साल 2022-23 में अपनी कुल आय 14 लाख 43 हजार 910 रुपए दिखाई। वहीं, मेवाराम जैन की पत्नी धाई देवी के पास कुल आय 7 लाख 13 हजार 540 रुपए थी।












Click it and Unblock the Notifications