Rajasthan Weather News: हीट वेव से राहत को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानिए कब मिलेगी राहत
Rajasthan Weather News: राजस्थान में लगातार जारी हीट वेव के कहर से जल्द राहत मिलने वाली है। पिछले एक महीने से सूर्य देव के जारी कहर से जून के महीने में काफी आराम मिलने वाला है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की सम्भावना जताई है।
राजस्थान के मौसम विभाग ने सम्भावना जताई है कि जल्द ही प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और आंधी के साथ झमाझम बारिश होगी।

राजस्थान के लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि 31 मई से 2 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है।
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होगी। मौसम विभाग ने 31 मई से 2 जून के बीच यह संभावना जताई है।
राजस्थान मौसम अपडेट 30 मई, 2024 pic.twitter.com/3WP1PTGzAt
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 30, 2024
राजस्थान में 1 जून से हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। अधिकांश भागों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना जताई गई है। राज्य में मौसम शुष्क रहा।
जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई स्थानों पर लू चली प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पिलानी में 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
24 घंटों में राज्य के अधिकांश क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के लोगों को 30 मई से और पश्चिमी राजस्थान के लोगों को 31 मई से लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
नए विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 3-4 दिन राज्य कुछ भागों तेज सतही हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications