Rajasthani Madhu: मिलिए Japan की मायुमी से, जो राजस्थान आकर बन गई मधु, वजह गर्व करने लायक
Mayumi from japan madhu in Rajasthan: ये राम राम सा बोलती हैं और खम्मा घणी सा भी। ये राजस्थानी कालबेलियां डांस भी करती हैं और राजस्थानी महिलाएं जैसे परिधान भी पहनती हैं।
खास बात है कि मायुमी जापान के टोकयो से है, लेकिन राजस्थान आकर मधु बन जाती हैं। 10 साल पहले जापान से पहली बार राजस्थान आईं और यहां की मिट्टी में रच बस गई। नया नाम तक रख लिया। अब हर साल एक बार राजस्थान जरूर आती हैं।

जापान की लड़की मायुमी की राजस्थानी मधु बनने की पूरी कहानी बेहद दिलचस्प है। मायुमी जापान में राजस्थान का कालबेलियां डांस सिखाती हैं और राजस्थानी मधु नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।
मीडिया से बातचीत में मायुमी उर्फ राजस्थानी मधु कहती हैं कि 11 साल पहले एक फिल्म में राजस्थान का कालबेलिया डांस देखा तो उसी दिन से इस डांस के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। तब से हर साल राजस्थान आने का सिलसिला शुरू किया, जो आज तक चल रहा।
मायुमी ने सोशल मीडिया पर राजस्थान की कालबेलिया डांसर आशा सपेरा का डांस देखा और उनसे सम्पर्क कर उन्हें अपना डांस गुरु मान लिया। कॉल करके कालबेलिया डांस सीखने राजस्थान चली आईं। यहां से कुछ समय डांस सीखकर उन्हें वीडियो में रिकॉर्ड कर लेती हैं, फिर जापान जाकर खुद भी अभ्यास करती हैं और दूसरों को राजस्थानी डांस सिखाती हैं।

मायुमी अच्छी हिंदी व राजस्थानी भी बोल लेती हैं। कहती हैं कि यहां की भाषा उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी फिल्में देखकर सीखी। यहीं नहीं बल्कि मायुमी ने राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के दसवें संस्करण में घूमर डांस की प्रस्तुति दी।
Rajasthani Madhu from Japan
मायुमी ने चार दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वे एक सप्ताह पहले ही राजस्थान से जापान आई हैं। उन्होंने सुना है कि राजस्थान की शादियों में घेवर बनाई जाती हैं। ऐसे में जिनकी शादी है, उनको वीडियो टैग करने की अपील भी की।












Click it and Unblock the Notifications