Yashwini Rao: वीरांगना ज्वाइन करेंगी इंडियन आर्मी, CDS रावत हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए थे पति कुलदीप सिंह
Martyr's Wife Yashwini Rao Join Inidia Army: रणबांकुरों की धरती राजस्थान के बहादुर फौजी बेटे ही नहीं बल्कि शहीद वीरांगनाएं भी देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहती हैं। इस बात का ताजा उदाहरण शहीद कुलदीप सिंह राव की पत्नी यश्विनी राव हैं।
पति कुलदीप सिंह राव की शहादत के बाद अब वीरांगना यश्विनी राव भारतीय सेना ज्वाइन करने जा रही हैं। उनका भारतीय सेना में टैक्निकल ऑफिसर के लिए चयन हो गया है। ये मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव घरड़ाना खुर्द की रहने वाली हैं।

बता दें कि यश्विनी राव के पति कुलदीप सिंह राव भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर कार्यरत थे। 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के नीलगिरी में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के साथ राव भी शहीद हो गए थे।
शहीद कुलदीप सिंह राव के भाई संदीप राव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रणधीर सिंह नेवी से रिटायर्ड ऑफिसर हैं। बहन अभिता राव भी सेना में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। भाई की शहादत के बाद पत्नी यश्विनी अब चेन्नई स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग कर रही हैं।

भारतीय सेना में वीरांगना यश्विनी राव का टैक्निकल ऑफिसर में चयन होने पर हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है। घर-परिवार में मिठाई बांटकर उनके चयन पर खुशी मनाई गई। मूलरूप से मेरठ की रहने वाली यश्विनी ढाका की कुलदीप सिंह से 19 नवम्बर 2019 को शादी हुई थी।
19 जनवरी 1992 को जन्मे कुलदीप सिंह ने 1 जनवरी 2015 में फ्लाइंग ऑफिसर के पद भारतीय वायुसेना ज्वाइन की थी। पिता की पोस्टिंग के चलते उन्होंने मुंबई में ही बीएससी-आईटी की पढ़ाई की थी। अब 24 सितम्बर 2024 को उनकी पत्नी यश्विनी अपनी ट्रेनिंग पूरी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications