सीकर शहीद : तिरंगे में लिपटकर लौटे एसएसबी जवान रोहिताश सैन को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग, Video

सीकर, 19 जुलाई। राजस्थान के सीकर जिले की धोद तहसील के आकवा गांव के सशस्त्र सुरक्षा बल के सैनिक रोहिताश सैन की उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जवान रोहिताश की शहादत की खबर से पत्नी सोनू देवी तथा मां दुर्गा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, मां और पत्नी दोनों ही बेसुध होकर बार-बार जमीन पर गिर रही थी।

Recommended Video

    सीकर शहीद : तिरंगे में लिपटकर लौटे एसएसबी जवान रोहिताश सैन को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग, Video
    Martyr SSB jawan Rohitash Sain was cremated in Akwa village of Sikar

    पार्थिक देह शनिवार को दादिया पुलिस थाने से उनके पैतृक गांव आकवा में बाइक तिरंगा रैली के साथ पहुंची, जहां पर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। एसएसबी सेना के जवानों ने तीन रांउड फायर कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

    5 वर्षीय पुत्र हरवित ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। युवाओं ने भारत माता की जय, रोहिताश सैन अमर रहे... वंदेमातरम के नारों से आसमान को गुंजायमान कर उपस्थित आमजन ने अपने लाडले को अंतिम विदाई दी। धोद विधायक प्रतिनिधि महेश मोरदिया ने पुष्पचक्र अर्पित किया।

    इस दौरान उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, धोद के पूर्व विधायक गोर्वधन वर्मा, इन्द्रा गठाला, महेश वर्मा, सोनू मोदी, नायब तहसीलदार धोद रजनी यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी सीताराम खारिया, दादिया एसएसचओ सुभाष पूनियां, नरेन्द्र गोठड़ा, सैनिक के पिता मूलचंद, भाई संतोष सैन, एसएसबी उप निरीक्षक भरत लाल मीणा, राधेश्याम मीणा, जगमोहन सिंह चौहान, जसवंत सिंह चौहान, लोकेश गुर्जर, उत्तम मीणा, सुरेश जाट, महावीर चौधरी, पंचायत समिति सदस्य, ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। रोहिताश 2014 में एसएसबी में तैनात हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+