Rajasthan: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने दी जान, DJ की दुकान में एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों

धौलपुर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। दोनों आपस में रिश्‍तेदार भी थे।

राजस्‍थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में प्रेमी जोड़े की सामूहिक आत्‍महत्‍या का मामला सामने आया है। दोनों के शव डीजे की दुकान में एक ही फंदे पर लटके मिले हैं। यह प्रेमी जोड़ा शादीशुदा था। इनमें आपस में रिश्‍तेदारी भी है। लंबे समय से एक-दूसरे के सम्‍पर्क में था।

मीडिया से बातचीत में राजाखेड़ा एसएचओ रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि आत्‍महत्‍या करने वालों की शिनाख्‍त कन्हैया उर्फ श्रीकृष्ण (30) निवासी राजाखेड़ा व आगरा जिले के इरादतनगर के रहलई गांव निवासी उषा पत्नी बृजेन्द्र के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे।

DJ shop in Rajakheda Dholpur Rajasthan

कन्‍हैया राजाखेड़ा में डीजे की दुकान पर काम करता है। वह रोजाना की तरह सुबह 10 बजे घर से दुकान पर गया था। शाम तक वापस नहीं लौटा। इस परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने उसके मोबाइल फोन किया तब कोई जवाब नहीं आया। इससे चिंता और भी बढ़ गई।

परिजनों ने रात को ही कन्‍हैया की तलाश शुरू कर दी थी। उसकी दुकान पर भी देखा, मगर दुकान का शटर बंद था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों के पास किसी ने फोन करके बताया कि कन्‍हैया की चप्‍पल दुकान के बाहर पड़ी है। इस पर परिजन फिर से दुकान पर पहुंचे।

परिजनों ने दुकान का शटर नीचे करके देखा तो कन्‍हैया का शव लटका दिखाई दिया। जैसे-तैसे करके शटर को खोला गया। दुकान में कन्‍हैया व उसकी प्रेमिका ऊषा का शव एक ही फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को सरकारी अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मामले की शुरुआत जांच में इसे आत्‍महत्‍या माना जा रहा है। वास्‍तविक कारणों का पता पुलिस जांच से चल सकेगा। कन्हैया के पिता अर्जुन सिंह ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बता दें कि कन्‍हैया व ऊषा दोनों शादीशुदा थे। कन्‍हैया के दो बच्‍चे हैं जबकि ऊषा तीन बच्‍चों की मां थी। दोनों रिश्‍तेदारी के चलते एक-दूसरे के करीब आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+