Jaipur News: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा, जयपुर के बाजार बंद, जानिए क्यों आक्रोशित हुए राजस्थानी ?
Rajasthan News: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर आज गुलाबी नगरी जयपुरवासियाों का गुस्सा फूट गया। जयपुरवासियों ने शहर के बाजार बंद कर सैकड़ों की संख्या में भगवा झंडों के साथ सड़क पर उतर पर विरोध जताया।
बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा को लेकर आज प्रदेशभर में भगवा धारियों का सैलाब उमड़ गया। जयपुर से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपाइयों के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध जताया।
बुधवार को राजधानी जयपुर में भी सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर गए और भगवा झंडाओं के साथ लोगों ने शहर की चारदीवारी में आक्रोश रैली निकाल विरोध जताया।

हिन्दू संगठनों की इस आक्रोश रैली को शहर के व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला, विरोध स्वरूप व्यापारियों ने आधे दिन शहर के बाजार बंद रखें।
रैली में संत समाज के दयाल पूरी महाराज, परशुराम दास महाराज,रामदास महाराज, अमरनाथ महाराज, गणेश दास महाराज, इस्कॉन से रघु पति दास महाराज सहित भाजपा से जुड़े नेता और जनप्रतिनिधि भी इस आक्रोश रैली में शामिल हुए।
नरसंहार और अत्याचार का विरोध
रैली में शामिल लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार और अत्याचार के विरोध में पूरा विश्व बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ है। इस भावना के साथ जयपुर के हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में यहां इकट्ठे हुए हैं।
जयपुर के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में कविताओं का पाठ भी किया गया, बारिश में भी लोगों का हुजूम जबरदस्त था। सभा स्थल पर पहुंचे संतों का स्वागत मंच द्वारा किया गया, न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान पर सभा में रामधुनि और देशभक्ति गीत से हुआ ।
जयपुर शहर में सुबह से बारिश क दौरा जारी रहा इसके बाद भी बड़ी तादाद में महिलाएं, पुरुष और युवा अपने हाथ में ओम पताकाएं एवं तिरंगे झंडे लेकर रैली में शामिल हुए। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि वर्षा तो प्रकृति का आशीर्वाद है।
आपकों बता दें कि यह रैली रामलीला मैदान से निकलकर सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर पहुंची, बड़ी चौपड़ से रैली त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता होते हुए रामलीला मैदान पर रैली संकल्प के साथ समाप्त हुई।












Click it and Unblock the Notifications