Manvendra Singh Accident: पूर्व MP मानवेंद्र सिंह जसोल की कार एक्‍सीडेंट का CCTV फुटेज वायरल, देखें Video

Manvendra Singh CCTV Footage: केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह व बाड़मेर-जैसलमेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल के एक्‍सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 30 जनवरी 2024 को शाम चार बजकर 21 मिनट पर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर अलवर जिले के गांव खूशपुरी के पास से गुजरती दिखी और देखते ही देखते ही अचानक एक्‍सप्रेस वे से नीचे उतर गई।

Manvendra Singh Accident watch CCTV

हादसे में घायल मानवेंद्र सिंह का गुरुग्राम के अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है। उनकी पसलियों और हाथ में फ्रैक्चर है। हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्‍नी चित्रा सिंह की मौत हो गई थी। बेटे अमीर सिंह व ड्राइवर दिनेश रावत भी घायल हुए हैं।

घायलों को अलवर के निजी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल मानवेंद्र सिंह, बेटे-ड्राइवर को 150 KM का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गुरुग्राम अस्‍पताल लेकर आए। गुरुग्राम के अस्‍पताल में तीनों की स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Manvendra Singh Accident watch CCTV footage

नींद की झपकी आने से हादसा?

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह पत्‍नी व बेटे के साथ दिल्‍ली गए थे। दिल्‍ली से वापस जयपुर लौट रहे थे। रास्‍ते में अलवर जिले के नौगावा पुलिस थाना इलाके में रासगन और खुशपुरी के बीच दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस वे पर हादसा हो गया।

सीसीटीवी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्‍सीडेंट चालक को नींद की झपकी आने या अन्‍य किसी कारण संतुलन बिगड़ने से एक्‍सप्रेस वे पर दौड़ती कार अचानक नीचे उतर गई और एक्‍सप्रेस वे की दीवार से जा टकराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+