साली की प्रेम कहानी में जीजा ने अटकाए रोड़े, सगाई टूटी तो मंगेतर के साथ भागकर की लव मैरिज

युवती ने जीजा पर सगाई तुड़वाने के आरोप लगाए हैं। प्रेम विवाह के बाद इस प्रेमी जोड़े से पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Sardarshahar love marriage

राजस्‍थान के चूरू जिले के सरदारशहर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां पर एक 'बचपन के प्‍यार' की राह में युवती का जीजा रोड़ा बन गया तो युवती ने मंगेतर के साथ घर से भागकर शादी रचा ली। उसने अपने दो जीजा पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

युवती लक्ष्‍मी ने बताया कि वह सरदारशहर के रामनगर बास की रहने वाली है। वार्ड 22 के मनोज को बचपन से ही जानती है। दोनों के बीच तीन माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मई में परिजनों ने मनोज के साथ उसकी सगाई करवा दी। दोनों की शादी होने वाली थी। इस बीच
लक्ष्‍मी के दो जीजा ने मनोज के खिलाफ उसके परिजनों को भड़का दिया, जिससे सगाई टूट गई।

इस पर 6 जून को लक्ष्‍मी और मनोज घर से भाग गए। दोनों ने पहले गाजियाबाद के आर्य मंदिर में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज कर ली। अब चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।

लक्ष्‍मी ने आरोप लगाया कि उसके दो जीजा धमकी दे रहे हैं कि या तो मार देंगे या मर जाएंगे। उसके किसी भी सूरत में घर में नहीं घुसने देंगे। इस पर पुलिस ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+