Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा MP महिमा कुमारी के पति की उदयपुर के सिटी पैलेस में No Entry, गद्दी पर बैठने के बाद बवाल क्‍यों?

Who is Mahima Kumari Mewar BJP MP Rajsamand : राजस्‍थान के नाथद्वारा से भाजपा विधायक व महाराणा प्रताप के वशंज विश्‍वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक के बाद सिटी पैलेज उदयपुर में हंगामा हुआ। विश्‍वराज सिंह मेवाड़ व लक्ष्‍यराज सिंह मेवाड़ आमने-सामने हो गए।

विश्‍वराज सिंह पत्‍नी महिमा कुमारी सिंह राजस्‍थान के राजसमंद से भाजपा सांसद हैं। राजतिलक दस्‍तूर के बाद विश्‍वराज सिंह मेवाड़ी को धुणी माता के दर्शन के लिए सिटी पैलेस उदयपुर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। अरविंद सिंह मेवाड़ व उनके बेटे लक्ष्‍यराज सिंह मेवाड़ ने विश्‍वराज सिंह के लिए सिटी पैलेज के दरवाजे बंद कर दिए।

यह भी पढ़ें- Mewar Royal Family Dispute: महाराणा प्रताप के वंशजों के विवाद की पूरी कहानी, दादा की लड़ाई पोतों तक पहुंची

Mahima Kumari Singh Mewar Husband

राजस्‍थान के राजसमंद से भाजपा महिमा कुमारी सिंह के परिवार की जड़ें पश्चिम बंगाल में गढ़ पंचकोट के पूर्व राज परिवार से जुड़ी हैं, लेकिन जन्‍म यूपी के बनारस में गंगा किनारे हुआ। महज ढाई साल की उम्र में पिता जगदीश्वरी प्रसाद सिंह देव को खो दिया था।

महिमा कुमारी मेवाड़ बनारस में ही पली-बढ़ी और यहीं की होकर रह गईं। साल 1997 में शादी के बाद राजस्‍थान के पूर्व मेवाड़ राजघराने में बहू बनकर आईं और अब 2024 में राजस्‍थान से रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत हासिल संसद पहुंची हैं।

वन इंडिया हिंदी की सीरीज सांसदनामा (Sansadnama) में आज जानिए राजसथान के राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ का जीवन परिचय, राजनीतिक कैरियर, नेट वर्थ, पति व बच्‍चों के बारे में।

यह भी पढ़ें- Sanjana Jatav MP Bharatpur: सांसद संजना जाटव के कांस्‍टेबल पति ने बताई जीत की इनसाइड स्‍टोरी

Mahima Kumari Mewar BJP MP Rajsamand

राजस्‍थान के उदयपुर में महाराण प्रताप के वशंज के विश्‍वराज सिंह मेवाड़ से शादी के बाद महिमा कुमारी के दो बच्‍चे हुए। बेटा देवजादित्‍य सिंह व बेटी जयती कुमारी। एक इंटरव्‍यू में महिमा कुमारी मेवाड़ कहती हैं कि बच्‍चों की पढ़ाई के सिलसिले में उनको मुंबई में रहना पड़ा। इसी दौरान वे खुद भी निजी स्‍कूल में अन्‍य बच्‍चों को पढ़ाया करती थीं।

Mahima Kumari Singh Mewar BJP MP Rajsamand

महिमा कुमारी सिंह का जीवन परिचय ( Mahima Kumari Singh Mewar Biography in Hindi)

  • जन्‍मतिथि-22 जुलाई 1972
  • उम्र-52 साल
  • जन्‍मस्‍थान-वाराणसी उत्‍तर प्रदेश
  • पिता-जगदीश्वरी प्रसाद सिंह देव, गढ़ पंचकोट पश्चिम बंगाल राज परिवार
  • शादी-1997 में पूर्व मेवाड़ राजघराने में
  • पति-विश्‍वराज सिंह मेवाड़, भाजपा विधायक नाथद्वारा राजसमंद
  • घर का पता-समोर बाग तहसील गिर्वा उदयपुर (राज.)
  • बेटा-देवजादित्‍य सिंह
  • बेटी-जयती कुमारी
  • संसदीय क्षेत्र-राजसमंद, राजस्‍थान
  • शिक्षा-सिंधिया कन्‍या विद्यालय व लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्‍ली से साइक्‍लॉजी (ऑनर्स) में स्‍नातक
Mahima Kumari Singh Mewar BJP MP Rajsamand

महिमा कुमारी मेवाड़ चुनाव परिणाम 2024 (Mahima Kumari Mewar Election Result 2024)

  • राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्‍यादा मतों के अंतर से महिमा कुमारी सिंह ने जीत दर्ज की।
  • भाजपा प्रत्‍याशी महिमा कुमारी मेवाड़ को 7 लाख 81 हजार 203 व कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर को 3 लाख 88 हजार 980 वोट मिले।
  • महिमा कुमारी सिंह की जीत का अंतर 3 लाख 92 हजार 223 वोट रहे, जो पूरे राजस्‍थान में सबसे बड़ी जीत थी।
Mahima Kumari Singh Mewar BJP MP Rajsamand

अन्‍य परिजन भी सांसद-विधायक

महिमा कुमारी सिंह के पति विश्‍वराज सिंह राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट से भाजपा विधायक हैं। इनके अलावा मामा सतना सीट व चाची टिहरी गढ़वाल से सांसद व ममेरे भाई भी विधायक।

दीया कुमारी की जगह महिमा कुमारी

राजसमंद लोकसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा की दीया कुमारी सांसद बनी थीं, जो राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर के विद्याधरनगर से विधायक चुनकर राजस्‍थान की डिप्‍टी सीएम बन गईं। दीया कुमारी जयपुर की रॉयल फैमिली से ही है। अब दीया कुमारी की जगह महिमा कुमारी हैं। ये भी रॉयल फैमिली से हैं।

Mahima Kumari Singh Mewar BJP MP Rajsamand

महिमा कुमारी की कुल संपत्ति (Mahima kumari Singh Net Worth)

लोकसभा चुनाव 2024 के शपथपत्र में महिमा कुमारी सिंह मेवाड़ ने 1 करोड़ 13 लाख 4 हजार रुपए की कुल चल संपत्ति बताई है।

इस संपत्ति में से 24 लाख 81 हजार रुपए की संपत्ति खुद महिमा कुमारी के पास है जबकि 87 लाख 19 हजार की संपत्ति पति विश्‍वराज सिंह के पास और 96 हजार की संपत्ति बेटी जयती कुमारी व 80 हजार की संपत्ति बेटे देवजादित्‍य सिंह के पास है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+