Love Jihad Jaipur: लव जिहाद का शिकार हुई युवती, अब गौमूत्र पिलाकर MLA करवाएंगे घर वापसी
Jaipur Love Jihad: राजस्थान की राजधानी जयपुर में लव जिहाद का चौंका देने वाला सामने आया है। हिंदू लड़की को कथित रूप से पांच बच्चों के पिता मुस्लिम आदमी ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी के बाद धोखा दे दिया।
राजस्थान लव जिहाद मामले में जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बाबा बालमुकुंद ने दावा किया है कि युवती को गौमूत्र और चरणामृत पिलाकर पहले शुद्धीकरण करेंगे और फिर उसे सनातन धर्म में वापस लाएंगे। वे युवती को न्याय दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें- Tiger Missing Rajasthan: राजस्थान के रणथंभौर से 25 टाइगर लापता! वजह-शिकार या कुछ और?
जयपुर लव लिहाद की पूरी कहानी क्या है?
शिकायतकर्ता युवती प्रतिमा का कहना है कि तीन साल पहले मुम्बई से जयपुर आई थीं। तब कोरोना लॉकडाउन की वजह से जयपुर में ही फंस गई थी तो फ्लैट लेकर रहने लगी। उसी दौरान जिम ज्वाइन किया था, जिसमें उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर आरिफ से हुई।
आरिफ ने पहले से शादीशुदा होने व पांच बच्चों की बात छुपाई। युवती उसके प्रेम जाल में फंस गई और प्यार के चक्कर में धर्म परिवर्तन करके 18 अक्टूबर 2021 में उससे शादी भी कर ली। शादी के कुछ समय तक तो ठीक रहा, मगर बाद में रिश्ता बिगड़ गया।
युवती का आरोप है कि शादी के बाद आरिफ उसके साथ क्रूरता करने लगा। घर से पैसे लेकर आने का दबाव बनाने लगा। राजनीतिक रसूख के चलते जयपुर शास्त्री नगर पुलिस थाने में शिकायत तक दर्ज नहीं होने दी। अब युवती ने हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य की गुहार लगाई।
मीडिया से बातचीत में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दावा किया कि युवती को गौमूत्र और चरणामृत पिलाकर पहले शुद्धीकरण करेंगे और फिर उसे सनातन धर्म में वापस लाएंगे। इस तरह लव जिहाद कर हिन्दू लड़कियों को फंसाया जा रहा है, जिसके बाद उनके कई टुकड़े करने की घटनाएं सामने आती हैं। उधर, जयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications