Rajasthan News: लोकसभा चुनाव और बंदूक की नोंक पर दिन दहाड़े बैंक लूट ...!
Baran Bank Loot: राजस्थान में एक ओर लोकसभा चुनाव का सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है दूसरी ओर बारां जिले में दिन दहाड़े बंदूक की नोंक पर बैंक लूट की घटना से प्रदेश में हड़कंप मच गया।
बारां जिले के सीसवाली के समीप बड़गाँव में हुई आज दिन दहाड़े लूट ने पूरे पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। लोकसभा चुनाव को लेकर देश में पुलिस- प्रशासन विशेष मुस्तैदी भी बदमाशों के हौंसलों के सामने कमजोर साबित हो गई।

बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में लाखों रुपए की लूट को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। बारां जिले के बडगांव में दिनदहाड़े बन्दूक की नोंक पर बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया।
बदमाशों ने यूको बैंक में लाखों रुपए लूट लिए, लूट के बाद बदमाश पिस्तौल से हवाई फायर करते हुए भाग निकले., पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
जानकार सूत्रों की माने तो बैंक डकैती में दो नकाबपोश बदमाश शामिल थे। जो मोटरसाइकिल से बैंक पहुंचे और बंदूक की नोंक पर 10.75 लाख रुपए लूटते हुए हवाई फायर कर भाग गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारां जिल के सीसवाली कस्बे के बड़गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने यूको बैंक को लूट लिया है। दो मोटरसाइकिल सवार बैंक में आए थे, दोनो के मुंह पर नकाब लगा हुआ था ।
बैंक मे घुसकर पिस्तौल से दो हवाई फायर कर दिया। दोनों बदमाशों ने पिस्तौल से हवाई फायर करके लगभग 10 लाख 75 हजार की नगदी लूटकर ले गए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पूरे इलाके में गहन नाकाबंदी करवा कर बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications