Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार में अचानक बढ़ी BJP की सीटें, 6th चरण की वोटिंग के बीच बदले भाव
Phalodi Satta Bazar Rajasthan News: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्ति की ओर हैं। अब 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें व अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। आखिरी के दो चरण की वोटिंग से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के भाव ऊपर-नीचे हुए हैं। यहां के सटोरियों ने अचानक से भाजपा व एनडीए को मिल सकने वाली सीटों की संख्या बढ़ा दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने से पहले फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान था कि इस बार भाजपा को 400 तो नहीं बल्कि करीब 330 सीटें मिल सकती हैं। बाद में शुरुआती चरणों में मतदान प्रतिशत गिरने से फलोदी सट्टा बाजार ने भी नए अनुमान लगाए और भाजपा की सीटों की संख्या कम करके 298-300 तक ला दी। अब फिर से सीटें बढ़ने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में 25 सीटों पर फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों में पलटी BJP की पूरी बाजी

छठे चरण के मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार का जो ताजा अनुमान सामने आया है उसमें एनडीए को 346 से 350 सीटें दी जा रही हैं जबकि अकेली भाजपा को अपने दम पर 306 से 310 मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
भाजपा की घटती सीटें अचानक से बढ़ने को लेकर राजस्थान व फलोदी में कई तरह की चर्चाएं हैं, मगर पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है। उधर, फलोदी सट्टा बाजार द्वारा पूर्व में भाजपा की सीटों को लेकर राज्यवार लगाए गए अनुमान में अंतर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण से पहले फलोदी में लग चुका 110 करोड़ रुपए का सट्टा
लोकसभा चुनाव 2024 हरियाणा
हरियाणा में भाजपा की चार सीटों के भाव 30-40 पैसा है, पांच सीटों के भाव 85 पैसे से एक रुपया व 6 सीटों के भाव 1 रुपए 60 पैसा से 1 रुपए 90 पैसा है।
लोकसभा चुनाव 2024 राजस्थान
राजस्थान की सभी 25 सीटों पर 19 व 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में भाजपा को 17 सीटें मिल सकती हैं, मगर अब दो सीटें बढ़ाकर 19 कर दी है। 19 सीटों के भाव 90-110 पैसा आ रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 तेलंगाना
फलोदी सट्टा बाजार ने तेलंगाना को लेकर भी अनुमान लगाया है। तेलंगाना में भाजपा 7 से 8 को और कांग्रेस को 8 से 9 सीटें दे रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 दिल्ली
छठे चरण में 25 मई को दिल्ली में सभी 7 सीटों पर मतदान है। पहले फलोदी सट्टा बाजार दिल्ली में भाजपा को छह सीटें दे रहा था। एक सीट का नुकसान हो रहा था जबकि अब 5 सीटों के भाव 20 से 30 पैसा दे रहा है। 6 सीटों का भाव 55 से 70 पैसा और 7 सीटों के भाव 135 से 165 पैसा है।
लोकसभा चुनाव 2024 पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में भी छठे चरण में मतदान होना है। यहां पर भाजपा को बढ़त दिखाते हुए 21 से 23 सीटें दी जा रही है। टीएमसी को 20 से 22 सीटें मिलने का अनुमान लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Hottest Place in india: भारत में सबसे गर्म जगह है फलौदी, जब 51 डिग्री पहुंचा तापमान
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications