Phalodi Hottest Place in india: भारत में सबसे गर्म जगह है फलौदी, जब 51 डिग्री पहुंचा तापमान

Record high temperatures in India all time: भारत में सबसे गर्म जगह कौनसी है? अब तक का सर्वाधिक तापमान कहां रिकॉर्ड किया गया है? देश में सटोरियों का सबसे चर्चित बाजार कहां पर है? इन सबका जवाब है राजस्‍थान का फलौदी। लोकसभा चुनाव 2024 में हार-जीत की भविष्‍यवाणी को लेकर सुर्खियों में आए फलौदी के नाम अधिकतम तापमान दर्ज होने का रिकॉर्ड भी है।

साल 2024 की सीजन में 23 मई को राजस्‍थान में गर्मी जानलेवा हो गई। एक ही दिन में 12 लोगों की मौत हो गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस साल देशभर में सर्वाधिक है। देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्‍थान के पांच शहर शामिल हैं। वहीं, फलौदी ऐसी जगह है, जिसके नाम भारत के अब तक के अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड है।

Phalodi Hottest Place in india

फलौदी में 19 मई 2016 को 51 डिग्री तापमान

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्‍याम शर्मा के अनुसार 19 मई 2016 को राजस्‍थान के जोधपुर के पास स्थित फलौदी में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत के मौसम के इतिहास में अब तक इतना अधिक तापमान अन्‍य किसी जगह पर रिकॉर्ड नहीं किया गया। दूसरे स्‍थान पर चूरू है। चूरू में 1 जून 2019 को 50.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मई 2024 के 23 दिनों में राजस्‍थान के अधिकतम तापमान में 8.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अभी तापमान 3 डिग्री और बढ़ने की आशंका है, जो अधिकतम तापमान को 50 डिग्री पार ले जा सकता है। आगामी तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। साल 2024 की सीजन में राजस्‍थान के अधिकतम तापमान ने बीते सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Phalodi Hottest Place in india

राजस्‍थान के टॉप शहरों का तापमान

दुनिया की सबसे गर्म जगहों की सूची में शामिल राजस्‍थान के फलौदी में साल 2024 में भी गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। 23 मई 2024 को फलौदी में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फलौदी के अलावा बाड़मेर में 48.8, फतेहपुर (सीकर) में 47.6, चूरू में 47, जालौर में 47.3, जोधपुर में 47.4, जोधपुर में 47.4 और कोटा में 47.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+