लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 प्रत्याशी हैं दागदार, रविंद्र भाटी पर 6 केस दर्ज, अग्रवाल तो जेल भी गए
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरण में मतदान 19 अप्रैल व 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में भी कई उम्मीदवार दागदार हैं। इनमें रविंद्र सिंह भाटी भी शामिल हैं।
बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पहले चरण की 12 सीटों पर 11 उम्मीदवार दागदार हैं जबकि दूसरे चरण की 13 सीटों पर 20 प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं।

भीलवाड़ा से भाजपा दामोदर अग्रवाल तो आपातकाल के दौरान साल 1976 में एक केस के सिलसिले में जेल भी जा चुके हैं जबकि बाड़मेर से भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी पर करीब 22 साल पहले कोर्ट ने एक मामले में 500 रुपए जुर्माना लगाया।
किस प्रत्याशी पर क्या केस दर्ज?
रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय, बाड़मेर
शिव सीट से एमएलए बनने के बाद अब रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर-जैलसमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इनमें रास्ता रोकने, राजकार्य में बाधा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कोरोनाकाल में महामारी अधिनियम की पालना नहीं करने जैसे अपराध भी शामिल हैं।
सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भाजपा उम्मीदवार टोंक-सवाई माधोपुर
मालपुरा पुलिस थाने में कोरोना महामारी के दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम की अवहेलना को लेकर केस दर्ज हुआ।
करण सिंह उचियारड़ा, कांग्रेस उम्मीदवार जोधपुर
जोधपुर में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा
के खिलाफ फ्लैट के कब्जे से संबंधित विवाद को लेकर जोधपुर में मामला दर्ज हुआ। वहीं चेक अनादरण से जुड़े आर्थिक अपराध का मुकदमा भी सामने आया है।
राजकुमार रोत, बीएपी उम्मीदवार, बांसवाड़ा
बांसवाड़ा सीट पर भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया के सामने चुनाव लड़ रहे भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत के खिलाफ बलवा करने वाली भीड़ में शामिल होने का केस दर्ज हो चुका है।
सुनील कुमार पारीक, निर्दलीय जोधपुर
इनके खिलाफ महिला पुलिस थाना सीकर में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना व भरण पोषण का केस दर्ज है।
हुकम सिंह, निर्दलीय पाली
पाली जिले के सोजत रोड पुलिस थाने में साल 2022 में दुर्घटना के कारण एक व्यक्ति की मौत का मामला हुकम सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ।
माखनलाल मीना, निर्दलीय टोंक-सवाई माधोपुर
साल 2006 में 2016 के बीच जयपुर व सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, धमकाकर पैसे मांगने, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, राजस्व हानि, राजकार्य में बाधा जैसे आरोप हैं।
बलदेव सिंह फौजदार, भारतीय जवान किसान पार्टी कोटा
इन पर जीव जंतुओं से क्रूरता का मामला दर्ज है।
फौजाराम, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी, जालोर
साल 2010 में चोरी की संपत्ति खरीदने का मामला दर्ज हुआ।
आनंदाराम उर्फ आनंद चौहान, आजाद समाज पार्टी जोधपुर
इनके खिलाफ आईटी एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज।
राजेश पाटनी, निर्दलीय भीलवाड़ा
चेक अनादरण को लेकर आर्थिक अपराध से जुड़ा मामला
दुलीचंद सैनी, राजस्थान राज पार्टी, टोंक-सवाई माधोपुर
वेतन से संबंधित विवाद और सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले, चेक अनादरण के भी दो मामले।
मोतीलाल, आजाद समाज पार्टी, जालोर
पाली जिले के एक पुलिस थाने में धारा 144 की अवहेलना व सिरोही में जमीन विवाद का केस
रविराज भाटी, निर्दलीय झालावाड़-बारां
पेट्रोल पंप पर झगड़ा करने का मामला
नारायण लाल जाट, निर्दलीय भीलवाड़ा
मारपीट का मामला












Click it and Unblock the Notifications