आज हुए लोकसभा चुनाव तो राजस्थान में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Times-Now ETG Survey in Hindi: राजस्थान के विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में वापसी का दावा करने वाली गहलोत सरकार को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।

Lok Sabha Election 2024:

चुनावी नतीजों ने सारे दावों और एग्जिट पोल की हवा निकाल दी लेकिन क्या विधानसभा चुनाव वाला करिश्मा भाजपा लोकसभा चुनाव में दोहरा पाएगी? ये यक्ष प्रश्न हर किसी के मन में चल रहा है।

हर चुनाव अलग होता है: कांग्रेस

हालांकि कांग्रेस की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि हर चुनाव अलग होता है और भले ही विधानसभा चुनावों में जनता ने उसका साथ नहीं दिया लेकिन उसे पूरा भरोसा है कि लोकसभा चुनाव में जरूर जनता का प्रेम और भरोसा वो जीत पाएगी। मालूम हो कि ये वो ही कांग्रेस है जो कि विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कर रही थी लेकिन अब जब वो असेंबली इलेक्शन हार गई है तो उसके सुर बदल गए हैं।

क्या सच में लोकसभा चुनाव में भाजपा का जादू नहीं चलेगा?

लेकिन क्या राज्य की जनता भी ऐसा ही सोचती है? क्या सच में लोकसभा चुनाव में भाजपा का जादू नहीं चलेगा और विरोधीदल बाजी मार लेंगे? इसी बात का पता लगाने के लिए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद टाइम्स-नाउ ईटीजी ने एक सर्वे किया और राजस्थान के लोगों से जानने की कोशिश की आखिर उनके दिल में क्या है?

उसने जनता से सीधे सवाल किया- अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो राजस्थान में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें?

इस सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जवाब आया वो काफी चौंकाने वाला था। सर्वे में 25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में भाजपा को 24-25 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 0-1 सीट मिलती नजर आ रही है यानी कि सर्वे के नतीजे पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में हैं तो वहीं दूसरी ओर ये कांग्रेस समेत पूरे INDIA गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है।

  • टाइम्स-नाउ ईटीजी सर्वे रिपोर्ट
  • कुल सीटें -25
  • बीजेपी-24-25 सीटें
  • कांग्रेस ( इंडिया गठबंधन) -में 0-1 सीट

मतलब यै कि प्रदेश इस वक्त भगवामय ही है। आपको बता दें कि अगर ये सर्वे रिपोर्ट असली चुनावी नतीजों में बदलते हैं तो भाजपा यहां एक बार फिर से साल 2019 की तरह क्लीन स्वीप कर सकती है।

2019 लोकसभा चुनाव ये थी राजस्थान में सीटोंं की स्थिति

  • कुल सीटें -25
  • बीजेपी-24
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी -1 (हनुमान बेनीवाल)
  • कांग्रेस -0

2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत

गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले बहुमत हासिल किया है। राजस्थान विधान सभा के 200 सदस्यों में से 199 सदस्यों को चुनने के लिए 25 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसके चुनावी नतीजे 3 दिसंबर 2023 को आए। इस चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है।1 सीट के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

भजन लाल शर्मा के हाथ में है राज्य की कमान

बीजेपी ने इस चुनाव में 115 सीटें जीती हैं तो वहीं कांग्रेस को मात्र 69 सीटें हासिल हुई हैं। भाजपा ने भजन लाल शर्मा को राज्य का सीएम बनाया है। बीजेपी ने एक ब्राह्मण चहरे पर भरोसा जताकर बड़ा दांव खेला है। राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गएं हैं और उनके नाम हैं दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+