लोकसभा चुनाव 2024: राजस्‍थान की 25 सीटों के वोटों की गिनती 2713 टेबल पर 4033 राउंड में होगी

लोकसभा चुनाव 2024 में छठे चरण के मतदान की तैयारियां हो रही हैं। फिर सिर्फ सातवें चरण की वोटिंग शेष रहेगी। इधर, राजस्‍थान में दोनों चरण का मतदान समाप्‍त होते ही अब मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जयपुर में आरए पोदार प्रबंधन संस्‍थान में मतगणना दलों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी दौरान राजस्‍थान मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्‍ता ने औचक निरीक्षण किया और बताया कि प्रदेश की सभी 25 सीटों के मतों की गिनती की तैयारियां की जा रही है।

Lok Sabha Elections 2024 Counting

चार जून को होने वाली मतगणना के लिए प्रदेशभर में 27 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन पर कुल 2 हजार 713 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी। सारी टेबलों पर 4 हजार 33 राउंड में मतों की गिनती होगी।

मतगणना के लिए 140 एआरओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जयपुर और जयपुर ग्रामीण सीट के लिए 21 व 22 मई राज्‍य एग्रीकल्‍चर प्रबंधन संस्‍थान, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्‍थान और आर ए पोदार प्रबंधन संस्‍थान में मतगणना से जुड़े एआरओ, मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं अन्‍य कार्मिकों ट्रेनिंग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+