लोकसभा चुनाव 2024: ये हैं राजस्थान के 11 दागदार प्रत्याशी, लिस्ट में हनुमान बेनीवाल व शुभरण चौधरी भी शामिल
Criminal Record Candidate Rajasthan: राजस्थान के रण में चुनाव प्रचार पर है। 19 व 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को देशभर में एक साथ मतगणना होगी।
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जा चुके हैं। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र में अपनी निजी जानकारी, संपत्ति व अपराध का भी विवरण दिया है। 11 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो दागदार हैं।

इन प्रत्याशियों पर किसी ना किसी पुलिस थाने में मामला दर्ज हो चुका है। किसी पर हत्या का आरोप लगा तो कोई दहेज प्रताड़ना का आरोपी है।
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 में दागदार उम्मीदवारों की सूची में नागौर सीट से कांग्रेस-आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल व झुंझुनूं से भाजपा उम्मीदवार शुभकरण चौधरी भी शामिल हैं।
इन प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज हुए मामले
1 फजल हुसैन, बसपा अलवर, आचार संहिता उल्लंघन
2 हनुमान बेनीवाल, आरएलपी नागौर, राजकार्य में बांधा, पुलिस पर पथराव, मारपीट व हत्या का प्रयास
3 ललित यादव कांग्रेस अलवर, रेल पटरी पर प्रदर्शन व सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाना
4 भजन लाल जाटव कांग्रेस करौली-धौलपुर, आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदर्शन
5 अनिल चोपड़ा कांग्रेस जयपुर ग्रामीण, लापरवाही से वाहन चलाना, बलवा, लोकसेवक की अवज्ञा, कानून के विरुद्ध भीड़ जमा करना व संपत्ति को खराब करना
6 रमेश कुमार निर्दलीय चूरू, गोरक्षा के नाम पर मारपीट व हत्या का प्रयास
7 डॉ. ओमप्रकाश मीना सेहरा निर्दलीय जयपुर, दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा का आरोप
8 राजेन्द्र सिंह शेखावत निर्दलीय झुंझुनूं, भड़काऊ भाषण देने के दो मामले और एक में जालसाजी का आरोप
9 हजारीलाल बहुजन क्रांति पार्टी (मार्क्सवाद-अंबेडकरवाद) झुंझुनूं, अमानत में खयानत व धोखाधड़ी
10 धीरेन्द्र वर्मा उम्मीद पार्टी ऑफ इंडिया सीकर, धमकाना, जबरन वसूली, फिरौती
11 शुभकरण चौधरी भाजपा झुंझुनूं, चैक अनादरण के मामले












Click it and Unblock the Notifications