Exit Poll 2019 Rajasthan : राजस्थान में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, जानिए कितनी सीटें जीतने का अनुमान
Rajasthan Exit Poll 2019, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में एक नारा गूंजा था 'मोदी तुझसे बैर नहीं, रानी तेरी खैर नहीं', वो अब लोकसभा चुनाव 2019 में सच साबित होता दिख रहा है। रविवार को सातवें चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद टाइम्स नाउ-वीएमआर (TIMES NOW-VMR) ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं, जिनमें राजस्थान में भाजपा की बल्ले-बल्ले हुई है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि राजस्थान की 25 में से 20 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीट जा सकती हैं। बसपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के जीतने की संभावना ना के बराबर है। एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित होते हैं या नहीं। इसका पता तो 23 मई को मतगणना के बाद ही चल सकेगा।

बता दें कि 'मोदी तुझसे बैर नहीं, रानी तेरी खैर नहीं' नारे का मतलब यह था कि राजस्थान की जनता भाजपा का साथ विधानसभा चुनाव 2018 में नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 में देगी। जनता ने विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा की वसुंधरा राजे सिंधिया (रानी) से सत्ता की बागडोर छीनकर कांग्रेस के हाथ में थमा दी और अब उसी जनता ने लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल में राजस्थान में कमल खिला दिया।
भाजपा ने पाकर भी खो दिया
टाइम्स नाउ-वीएमआर व अन्य के एग्जिट पोल के रुझान में भले राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 में BJP को झोलीभर के वोट मिलने का अनुमान हो, मगर भाजपा ने पाकर भी बहुत कुछ खो दिया, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को राजस्थान 20 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा सभी 25 सीटें पर जीती थी। ऐसे में इस बार 5 सीटें खो सकती हैं।
#TimesNowExitPoll BREAKING | TIMES NOW-VMR 2019 Exit Poll National (Overall) Tally:
— TIMES NOW (@TimesNow) May 19, 2019
Seat Share:
BJP+ (NDA): 306
Cong+ (UPA): 132
Others: 104
Vote Share:
BJP+ (NDA): 41.1%
Cong+ (UPA): 31.7%
Others: 27.2% pic.twitter.com/Y9te9W4wwL
अन्य सर्वे के नतीजे
INDIA TODAY-MY AXIS के अनुसार, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी 25 में से 23 सीट जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

#TCPoll
— Today's Chanakya (@TodaysChanakya) May 19, 2019
Rajasthan LS Seat Projection
BJP+ 25 ± 3 Seats
Congress 0 ± 3 Seats
Others NIL#News24TodaysChanakya












Click it and Unblock the Notifications