Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Results 2019: सीकर में भाजपा आगे, महरिया 230 वोटों से पीछे

Jaipur news in Hindi, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजस्थान में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझाने आने भी लगे हैं। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि 19 मई को आए एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा 25 में से 20 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। गुरुवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही जो रुझान सामने आए हैं, उनमें भाजपा के कई प्रत्याशियों ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली है।

alwar result

ये हैं मतगणना स्थल

श्रीगंगानगर के एस.जी.एन.खालसा कैंपस में मतगणना होगी। इसी तरह बीकानेर के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में, चूरू की लोहिया कालेज, झुन्झुनू की सेठ मोतीलाल (पीजी) कालेज, सीकर की एस.के.राजकीय महाविद्यालय, जयपुर ग्रामीण की राजस्थान कॉलेज, जयपुर की कॉमर्स कालेज, अलवर की बाबू शोभाराम राजकीय कला एवं विधि महाविद्यालय, भरतपुर की महारानी श्री जया राजकीय महाविद्यालय, करौली-धौलपुर की राजकीय महाविद्यालय, दौसा की नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टोंक-सवाईमाधोपुर की राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना हो रही है।

bjp rajasthan

हॉट सीट जयपुर ग्रामीण पर भाजपा आगे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट की मतगणना जयपुर के राजस्थान कॉलेज में हो रही है। इस सीट पर केन्द्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सादुलपुर विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनिया के बीच मुकाबला है। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की मतगणना के लिए 168 दल लगाए गए हैं। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की मतगणना अधिकतम 20 राउंड में पूरी होगी। जिसके लिए राजस्थान कॉलेज में 148 गणना टेबल लगाई गई हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं। वहीं अलवर में कांग्रेस के भंवर जितेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं।

राजस्थान : 8.50 बजे का रुझान

पार्टी----------आगे जीते कुल
भाजपा---------- 15 0 15
कांग्रेस---------- 2 0 2
आरएलपी---------- 1 0 1
अन्य---------- 0 0 0

सीकर में भाजपा आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना सीकर में शुरू हो गई है। मतगणना विधानसभावार 22 से 25 राउंड में होगी। जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू की गई है। अब तक के आए रुझान में भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया से करीब 230 मतों से आगे चल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+