Ground Report: जयपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने कर दिया कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा, सुनिए
Ground Report Jaipur Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों में सियासी संग्राम छिड़ चुका है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के सटिक आंकलन और विश्वसनीय खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए वन इंडिया की टीम ग्राउंड जीरों पर है।
वन इंडिया की टीम ने गुलाबी शहर (Pink city) जयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के चुनावी दौरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इस दौरान मंजू शर्मा मतदाताओं से मुलाकात के लिए शहर में नेताओं के साथ रोड़ शो करती हुई नजर आई।
मंजू शर्मा के इस रोड शो की सबसे खास बात यह थी कि दो बार से सांसद रहे रामचरण बोहरा इस बार अपना टिकट कटने के बाद भी इस रोड शो में थे। वहीं किशनपोल विधानसभा सीट के पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें, मंजू शर्मा बीजेपी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता भंवर लाल शर्मा की बेटी हैं। भंवर लाल बीजेपी पार्टी से कई बार विधायक रह चुके हैं। अब पार्टी ने उनकी बेटी पर विश्वास जताया है। कहा जाता है कि पीएम मोदी की पसंद पर मंजू शर्मा को टिकट दिया गया है, इस वजह से रामचरण बोहरा का टिकट काटा गया है।
कौन हैं मंजू शर्मा
मंजू शर्मा मौजूदा समय में राजस्थान महिला प्रवासी अभियान की जयपुर प्रभारी है। वह पार्टी से काफी समय से जुड़ी है और काफी सारा काम किया है। मंजू शर्मा 64 वर्षीय है और वह बीजेपी की पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रह चुकी है।
वह जयपुर शहर की स्थानीय निवासी है इस वजह से अन्य महिलाओं के नाम की जगह मंजू शर्मा पर दांव खेला गया है। मंजू शर्मा जयपुर के कनोडिया क़ॉलेज से पढ़ी हैं इस वजह से उनकी युवाओं में भी काफी पकड़ है। वहीं उनके पिता राजनीति से जुड़े हैं तो उन्हें काफी अनुभव भी है।
मंजू शर्मा के पिता भंवर लाल शर्मा 1977 से 1998 तक हवामहल विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। वह इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
हमारे संवाददाता ने जयपुर में रोड शो के दौरान मंजू शर्मा से बातचीत की और जाना कि पहली बार सांसद का टिकट मिलने के बार किस तरह की प्रमुखताएं रहने वाली है। कांग्रेस प्रत्याशी को मात देने का क्या मास्टर प्लान है।
प्रताप सिंह खाचरियावास की चुनौती को लेकर मंजू शर्मा ने दो टूक पलटवार करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रताप सिंह खाचरियावास कोई चुनौती है।
कांग्रेस के इस बार इतिहास बदलने के दावों पर मंजू शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जनता सब कुछ करेगी और जयपुर की सीट पर भाजपा की पक्की जीत होने का दावा भी किया है।
हालांकि नेता के दावों में कितना दम है और उनके भाग्य की किस्मत क्या खेला करेगी यह तो 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद भी देखने को मिलेगा।
राजस्थान में लोकसभा चुनावों की सबसे विश्वसनीय और सटिक कवरेज के लिए अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किजिए oneindia.com












Click it and Unblock the Notifications